BCCI के 'समान वेतन' वाले फैसले को झूलन गोस्वामी ने बताया 'दिवाली गिफ्ट', कहा- आज गर्व महसूस हो रहा है
BCCI ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट टीम की मैच फीस को बढ़ाकर पुरुष क्रिकेट टीम की मैच फीस के बराबर करने का ऐलान किया था। बोर्ड के इस फैसले की दुनियाभर में तारीफ हुई। खुद मेन्स क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की थी। इस बीच भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने बोर्ड के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। झूलन गोस्वामी ने कहा है कि बीसीसीआई ने 'समान वेतन' का फैसला लेकर महिला टीम को दिवाली का तोहफा दिया है।

महिला क्रिकेटरों के लिए यह सौभाग्य की बात है- झूलन
आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वालीं झूलन गोस्वामी ने कहा है कि बोर्ड का यह फैसला सराहनीय है और किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि इस देश में महिला क्रिकेटरों को गर्व करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। झूलन ने कहा कि महिला टीम के लिए समान वेतन का फैसला दिवाली का तोहफा है, क्योंकि हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा दिवाली तोहफा आएगा। यह सभी महिला क्रिकेटरों के लिए गर्व की बात है।
बंगाल क्रिकेट संघ ने किया झूलन को सम्मानित
भारत की अब तक की सबसे सफल महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी को महिला क्रिकेट में उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए झूलन गोस्वामी ने बंगाल क्रिकेट संघ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "कैब को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिस दिन से मैंने अपने संन्यास की घोषणा की, जिस तरह से सीएबी ने मेरा समर्थन किया है, वह बहुत अच्छा है। जिस तरह से वे आगे आए। मैं निश्चित रूप से मुझे सम्मानित करने के लिए उनकी आभारी हूं।" इस दौरान झूलन गोस्वामी से पूछा गया कि क्या वह सौरव गांगुली की तरह प्रशासनिक पद ग्रहण करेंगी? तो इस पर झूलन गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।












Click it and Unblock the Notifications