जय शाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे करने पर विराट कोहली को दी बधाई, ट्वीट कर दिया खास संदेश

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिए हैं। 18 अगस्त, 2008 को कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया और श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया। इसके बाद कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस खास मौके पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बल्लेबाज को उनकी 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति अटूट प्रतिबद्धता' के लिए बधाई दी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति 15 वर्षों की अटूट प्रतिबद्धता के लिए विराट कोहली को बधाई! आपके जुनून, दृढ़ता और उल्लेखनीय उपलब्धियों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आपको निरंतर सफलता और आगे कई बड़ी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।'

virat kohli

श्रीलंका सीरीज से कुछ महीने पहले कोहली ने भारत को ICC U19 क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी दिलाकर भारतीय कैप पहनने के लिए एक मजबूत दावा पेश किया था। साल-दर-साल कोहली ने खुद को सभी फॉर्मेट में निरंतरता के साथ प्रस्तुत किया, और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट के साथ 'फैब फोर' बल्लेबाजी चौकड़ी का हिस्सा बन गए।

विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
दरअसल, 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के तहत भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी।

एशिया कप में कोहली का है शानदार रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने 11 वनडे मैचों में 61.30 की औसत से 613 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग का एक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक शतकों के मालिक हैं।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli से लेकर बाबर आजम तक, जानें 2019 वर्ल्ड कप के बाद किसके नाम है सर्वाधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में विराट विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 46 शतक दर्ज हैं, जबकि भारत के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर 49 शतक के साथ लिस्ट में टॉप पर विराजमान हैं। इसके अलावा वनडे में विराट कोहली के नाम कुल 111 बार पचास से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, जबकि इस फॉर्मेट में पोटिंग 112 बार यह कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में अब विराट कोहली अगर दो बार भी फिफ्टी जड़ देते हैं, तो वह पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+