Virat Kohli से लेकर बाबर आजम तक, जानें 2019 वर्ल्ड कप के बाद किसके नाम है सर्वाधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2008 में आज ही के दिन पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश किया था, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया था। विराट ने अपनी 15 साल की इस यात्रा में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी कड़ी मेहनत और धैर्य का साथ नहीं छोड़ा, यही कारण है कि आज उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।

आइए इस खास मौके पर हम बाबर आजम से लेकर विराट कोहली तक, 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

Babar Azam, Virat Kohli

बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है, बाबर 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद 28 पारियों में 72.15 की औसत से 1,876 रन के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2019 विश्व कप के बाद 37 पारियों में 46.05 की औसत से 1,621 रन बनाए हैं। इस स्कोर के साथ कोहली वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली अब 2 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच में खेलते नजर आएंगे।

लिटन दास तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
बांग्लादेश के विकेटकीपर और बल्लेबाज लिटन दास ने 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से 39 पारियों में 42.5 की औसत से 1,445 रन बनाए हैं।

तमीम इकबाल के नाम 1,442 रन
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने 2019 विश्व कप के बाद 40 पारियों में 40.05 की औसत से 1,442 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल के नाम 1,437 रन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 27 पारियों में 62.47 के अद्भुत औसत से 4 शतक और 6 अर्द्धशतक के साथ 1,437 रन बनाए हैं, जिसमें 208 का बेस्ट स्कोर भी शामिल है।

श्रेयस अय्यर के नाम 1,421 रन
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयर अय्यर ने 33 पारियों में 47.36 की औसत से 1,421 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि टीम इंडिया का ये स्टार अक्टूबर में शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 में एक्शन करते नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+