विपक्षी टीमों को डराने के लिए वापस आ रहा है भारतीय टीम का दिग्गज खिलाड़ी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह साल ख़ास नहीं रहा है। चोट के कारण अधिकतर समय वह टीम से बाहर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह दूसरी बार चोटिल होकर बाहर हुए थे। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के बगैर ही खेलने गए थी। अब बुमराह फिर से रिकवर होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह ने खुद दी जानकारी

जसप्रीत बुमराह ने खुद दी जानकारी

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 43 सेकंड के इस वीडियो में बुमराह को वॉर्म-अप करते हुए देखा जा सकता है। वह ट्रेनिंग के लिए तैयार हो रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो से बताया है कि मैं ठीक हूँ और वापस लय पकड़ने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर चुका हूँ। फैन्स ने भी बुमराह के वीडियो को पसंद किया है और कमेंट्स किये हैं। बुमराह के बगैर टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी उतनी धारदार नहीं रही है। वह एशिया कप में भी नहीं खेले थे।

बांग्लादेश दौरे से बाहर हैं बुमराह

बांग्लादेश दौरे से बाहर हैं बुमराह

टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर दिस्मबर में खेलेगी। वहां सफेद गेंद प्रारूप में वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जानी है। बुमराह दोनों टीमों में शामिल नहीं किये गए हैं। इसका मतलब यही है कि उनको अभी कुछ समय और लगेगा। हालांकि वह रिकवर हो गए हैं लेकिन मैच फिट होने में उनको समय लगेगा। भारतीय वनडे टीम से रविन्द्र जडेजा भी बाहर हो गए हैं। जडेजा अभी टेस्ट टीम में मौजूद हैं। देखना होगा कि वह टेस्ट सीरीज तक फिट हो पाते हैं या नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप टीम में पहले शामिल थे बुमराह

टी20 वर्ल्ड कप टीम में पहले शामिल थे बुमराह

भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप अभियान के लिए टीम का ऐलान होने पर बुमराह शामिल थे लेकिन घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए वह चोटिल हो गए। इसके बाद वह बाहर हो गए। उनकी जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। वर्ल्ड कप में निश्चित रूप से टीम इंडिया ने बुमराह की सेवाओं को मिस किया। अब एक बार फिर से उनकी वापसी के बाद गेंदबाजी यूनिट में मजबूती आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+