'अब कहां गई चोट?' पत्नी संजना के साथ इवेंट में नजर आए जसप्रीत बुमराह, फैंस को आया गुस्सा
बुमराह अपनी पत्नी संजना के साथ नीता अंबानी के एक प्रोग्राम में अन्य हस्तियों के साथ शामिल होने पहुंचे जिसके चलते फैंस ने उनकी चोट पर सवाल उठाया।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी लोअर बैक इंजरी के चलते कई महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हैं क्योंकि उनको इससे निजात पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी। उनकी सर्जरी न्यूजीलैंड में हुई है और वह पूरा आईपीएल मिस कर रहे हैं जहां उनको मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलना था। जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से लेकर अभी तक भारत के लिए भी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं मिस की हैं।
बुमराह लंबे समय के लिए बाहर
इस बात की भी कोई गुंजाइश नहीं है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी लौट आएंगे जो जून में होगी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मुकाबला है। क्रिकेट के मैदान से अपनी गैर मौजूदगी के बीच जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक इवेंट में देखे गए। यह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का एक इवेंट था जहां कई हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह को भी उनके परिवारों के साथ फंक्शन में शिरकत करते हुए देखा गया।
नीता अंबानी के इवेंट में पत्नी संग पहुंचे
जसप्रीत बुमराह की फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और फैंस को गुस्सा आ गया और उन्होंने बुमराह की चोट की गंभीरता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि फोटो में बुमराह किसी तरह से चोटिल नहीं लग रहे हैं और ना ही उनकी सर्जरी कराई हुई लग रही है बल्कि वह पूरी तरह हैंडसम हंक नजर आ रहे हैं और फैंस को लग रहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं। बुमराह ना केवल भारतीय टीम का अहम हिस्सा है बल्कि मुंबई इंडियंस की टीम पर भी उनका गहरा असर है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में संदीप वारियर्स को खिलाने का फैसला किया।
फैंस ने किया ट्रोल-
भारतीय फैंस जसप्रीत बुमराह को इस तरीके से देखना स्वीकार नहीं कर पाए और कुछ सोशल रिएक्शन आप यहां पर देख सकते हैं।
एक ट्विटर अकाउंट पर जब यह तस्वीरें शेयर की गई तो उस पर प्रतिक्रिया थी-
अब तो राजाओं की तरह से जी रहे हैं बुमराह साहब।
एक फैन ने तो बुमराह को भारतीय क्रिकेट का पूर्व खिलाड़ी बता दिया।
एक फैन उनकी चोट की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहता है कि अब किधर गई इसकी इंजरी?
एक फैन कहते हैं कि कैसी इंजरी हुई है जो यह इवेंट में घूम रहा है?












Click it and Unblock the Notifications