World Cup: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की हो सकती है वापसी

Sports News: टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अनुपस्थिति के कारण एक साल में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। खासकर बड़े टूर्नामेंट में टीम को स्टार गेंदबाज की काफी कमी खली है। बुमराह अगर एशिया कप, टी20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा होते तो शायद परिणाम कुछ और होता। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बुमराह जल्द ही राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं बुमराह
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आयरलैंड में दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम भेज सकता है। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वह तेज रिकवरी के साथ अगस्त में सीरीज के लिए भी तैयार हो सकते हैं।

jasprit bumrah

पिछले महीने पीटीआई की एक रिपोर्ट से पता चला था कि बुमाह ने एनसीए में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और जल्द ही कुछ अभ्यास मैच खेलना शुरू कर सकते हैं।

बुमराह ने एनसीए नेट्स पर सात ओवर फेंके
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, इस तरह की चोट के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं होती है, क्योंकि निरंतर निगरानी आवश्यक है। लेकिन यह कहा जा सकता है कि बुमराह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्होंने एनसीए नेट्स पर सात ओवर फेंके हैं। फिलहाल, उनके कार्यभार में लगातार वृद्धि हो रही है। वह अगले महीने (एनसीए में) कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे और तब उनकी फिटनेस का करीबी आकलन किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें- 'मैंने 8 साल दिए और कोई फोन कॉल तक नहीं आया...,' RCB से बाहर किए जाने पर युजवेंद्र चहल ने बयां किया दर्द

टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि बुमराह को वापस लाते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, 'उसे जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एनसीए में अभ्यास मैच खेलना एक अच्छा कदम है क्योंकि इससे उसके शरीर को मैच की मांग के अनुरूप ढालने में मदद मिलेगी, लेकिन उसे शीर्ष पर लाने से पहले उसे कुछ घरेलू मैचों में खेलने चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+