भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी मैदान पर लौटा, जल्दी ही खेलते हुए दिखेगा
जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से टीम में नहीं हैं और चोट से परेशान भी हैं, अब वह नेट सेशन में वापस आए हैं।

Jasprit Bumrah on Traning: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। चोट के कारण वह लगातार बाहर रहे हैं और खेल नहीं पाए हैं। फैन्स और भारतीय टीम के लिए एक ख़ुशी की खबर यह आई है कि बुमराह मैदान पर वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। वह खुद को फिर से ट्रेनिंग सेशंस में लेकर आए हैं। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले यह एक सकारात्मक खबर कही जा सकती है। बुमराह के आने से टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट में मजबूती आएगी।
वर्ल्ड कप साल में हर मैच खेलेंगे शमी या होगा 'वर्कलोड' मैनेज, कीवियो को समेटने के बाद किया खुलासा
अंतिम दो टेस्ट में बुमराह के आने की उम्मीद
बुमराह नेट सेशन में वापस आए हैं, इससे एक उम्मीद लगाई जा सकती है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट मैचों में खेल सकते हैं। सीरीज में कुल चार मैच खेले जाने हैं। इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया में उनको शामिल नहीं किया गया है। अंतिम मुकाबलों में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है। पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
वेंकटेश अय्यर ने पोस्ट किया वीडियो
भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इसमें बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बुमराह के खिलाफ अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अपना पूरा जोर लगाते हुए गेंदबाजी कर रहे हैं। अय्यर ने बुमराह की रिकवरी को लेकर कैप्शन दिया। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि बुमराह कब तक पूरी तरह से फिट होकर खेलने योग्य होंगे। मैच फिट होने पर ही उनको अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज फरवरी में है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।












Click it and Unblock the Notifications