VIDEO: मिचेल स्टार्क की तेज गेंद पर जेसन होल्डर का विकेट हवा में गोते खाकर दूर गिरा, वीडियो वायरल
मिचेल स्टार्क की तेज गेंदबाजी का सामना करना मुश्किल होता है, जेसन होल्डर को एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान इसका अहसास हुआ होगा।

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी तेज और स्विंग वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। गति और स्विंग का मिश्रण होने पर उनको खेलना और भी मुश्किल हो जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। स्टार्क की एक खतरनाक गेंद पर जेसन होल्डर क्लीन बोल्ड हो गए और उनका स्टंप उछलकर काफी दूर जाकर गिरा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया गया है। (Photo: Cricket.com.au/Twitter/SS)
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान उनका सामना मिचेल स्टार्क से हो गया। पिंक बॉल के साथ गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने अंदर आती हुई गेंद होल्डर को डाली। वह इस पर पूरी तरह से बीट हो गए और बोल्ड भी हो गए। गेंद बल्लेबाज का स्टंप ले उड़ी। यह टक्कर कुछ इस तरह हुई कि स्टंप उखड़कर स्लिप के क्षेत्र में गिरने से पहले टप्पे खाने लगा। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। जेसन होल्डर 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
वेस्टइंडीज की करारी हार
एडिलेड में खेले गए इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की बुरी तरह हार हुई। मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 419 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। विंडीज टीम दूसरी पारी में महज 77 रन बनाकर आउट हो गई। पहली पारी ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 511 रन बनाकर घोषित की। इसके बाद पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 214 रन बनाए। 6 विकेट पर 199 रनों के स्कोर पर दूसरी पारी घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 77 पर समेटते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन ने टेस्ट में 450 विकेटों का आंकड़ा पूरा कर लिया।
मार्नस लाबुशेन की धाकड़ फॉर्म
दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में दो शतक जड़े। इनमें एक दोहरा शतक था। इसके बाद एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में भी लाबुशेन का बल्ला जमकर चला और उन्होंने एक शतकीय पारी खेली। उनको प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications