बस 3 रन... और एक यादगार शतकीय पारी से चूक गए इंग्लैंड के Jamie Overton
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने रिकॉर्ड शतक लगाने से चूक गए। दरअसल, ओवरटन 97 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जेमी ओवरटन (Jamie Overton) ने रिकॉर्ड शतक लगाने से चूक गए। दरअसल, ओवरटन 97 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अगर वह 3 रन और बनाने में सफल रहते तो टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले इंग्लैंड के 21वें और दुनिया के 113वें खिलाड़ी बन जाते। जेमी का विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में आया और डैरिल मिचेल ने आसान सा कैच पकड़ा। अपनी पारी में उन्होंने 136 गेंदों का सामना किया और 13 चौके व दो छक्के भी लगाए।

बता दें कि, जेमी ओवरटन एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। ओवरटन के आउट होने के बाद मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों और इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ियों ने उनके लिए तालियां भी बजाईं। क्रीज पर मौजूद साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भी उनकी हौसलाअफजाई की।
ओवरटन भले ही शतक ना बना सके हो, लेकिन अपनी साहसी पारी से उन्होंने इंग्लैंड को वापस मैच में ला खड़ा किया। दरअसल, उनकी यह पारी तब आई, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। एक समय इंग्लैंड ने 55 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि इंग्लैंड को वापस मुकाबले में ला खड़ा किया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 274 गेंदों पर 241 रन जोड़े।
बता दें कि, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। टीम के लिए डैरिल मिचेल ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए सीरीज में लगातार तीसरा शतक ठोका और 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
6 फीट 5 इंच के हैं ओवरटन
जेमी 6 फीट 5 ईंच के हैं। बता दें कि, ओवरटन को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरे 10 साल का इंतजार करना पड़ा। दरअसल, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए ओवरटन को भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनाया गया था, हालांकि उस समय उनको एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद चोट के चलते कुछ समय तक वह से खेल से दूर रहे। इस बीच उनके भाई क्रेग ओवरटन ने इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जेमी ओवरटन को जेम्स एंडरसन के चोटिल होने के बाद प्लेइंग-11 में खेलने का अवसर मिला।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। उन्होंने डेवोन कॉनवे के रूप में अपनी पहली टेस्ट विकेट हासिल की। उनके हाईआर्म एक्शन से गेंद गुडलेंथ पर गिर कर छाती की ऊंचाई तक आती है। इसे खेलना आसान नहीं होता। उन्होंने अपनी गति से चकमा देकर डेवोन कॉनवे को क्लीन बोल्ड किया।












Click it and Unblock the Notifications