IPL 2025: दिल्ली ने तोड़ा प्रीति जिंटा का दिल, बीच ऑक्शन में चल दी ये बड़ी चाल, पंजाब का हाल बेहाल

IPL Auction 2025: जेक फ्रेजर-मैकगर्क को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित आईपीएल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ में रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को शुरू में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बढ़ चढ़कर बोली लगाई।

ऑक्शन में जिस तरह से प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स ने बोली लगाई, ऐसा लग रहा था कि PBKS ने उनकी सेवाएं हासिल कर ली हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पूर्व खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया।

Preity Zinta

22 वर्षीय फ्रेजर-मैकगर्क को 2024 में एक प्रभावशाली डेब्यू सीज़न के बाद इस साल की नीलामी से पहले कैपिटल्स ने रिलीज़ कर दिया था, जहां उन्होंने 234 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस साल, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना वनडे और टी20I डेब्यू भी किया और 152.41 की स्ट्राइक रेट से 1,169 रन बनाकर टी20 फ्रैंचाइज़ी लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑक्शन के पहले दिन की शुरुआत में श्रेयस अय्यर ने सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया था, जब पंजाब किंग्स ने उन्हें ₹26.75 करोड़ ($4.87 मिलियन) में खरीदा था, जो पिछले साल मिशेल स्टार्क द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा था। हालांकि, ऋषभ पंत की एंट्री के बाद यह रिकॉर्ड फिर से टूट गया।

ये भी पढ़िए- IPL Auction 2025: केएल राहुल से महंगे बिके युजवेंद्र चहल, आखिर क्यों गेंदबाज पर हुई पैसों की बारिश?

फ्रेजर-मैकगर्क के हमवतन स्टार्क इस साल नीलामी में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ियों में से एक थे, जो दिल्ली कैपिटल्स में ₹11.75 करोड़ ($2.14 मिलियन) में शामिल हुए। यह आंकड़ा पिछले साल मिले ₹24.75 करोड़ के आधे से भी कम है, जिसने उस समय उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+