वेस्टइंडीज दौरे पर इन तीन युवाओं ने बिखेरा जलवा, बनाए सबसे अधिक रन, फैंस ने बताया फ्यूचर स्टार

India tour of West Indies, 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज विंडीज की टीम ने अपने नाम किया। टी-20 सीरीज से पहले भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत हासिल किया था। भारत के लिए टी-20 सीरीज खराब गुजरा। टीम के खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। यही वजह रही कि टीम इंडिया को 3-2 से सीरीज को गंवाना पड़ा।

युवाओं ने दिखाया दम: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के लिए कुछ सकारात्मक चीजें रही। भारतीय टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। भारत की ओर से ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने अलग-अलग फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। सोशल मीडिया पर फैंस इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार बता रहे हैं। जबकि कुछ खिलाड़ी उम्मीद के विपरीत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके।

tilak varma 1

21 साल के यशस्वी का कमाल: यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 266 रन बनाए। अपने डेब्यू मैच में ही यशस्वी जायसवाल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 171 रनों की पारी खेली। डोमिनिका टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। जायसवाल ने अपनी इस पारी से सभी को खासा प्रभावित किया।

ईशान किशन का चला बल्ला: ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए। नडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने 3 पारियों में कुल 184 रन बनाने का काम किया। हालांकि, ईशान किशन अपनी इस फॉर्म को टी-20 में दोहराने में सफल नहीं हो सके।

तिलक वर्मा ने किया इंप्रेस: भारत के लिए अपना पहला टी-20 सीरीज खेलने वाले तिलक वर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। तिलक ने इस सीरीज में 57.67 के औसत से कुल 173 रन बनाए। पांचवें मैच में भी वह अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूण तरीके से आउट होने के बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+