भारतीय क्रिकेट में मचा हड़कंप! भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच 23 शतक ठोकने वाला दिग्गज क्रिकेटर गिरफ्तार

एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। घरेलू क्रिकेट के धुरंधर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन (Jacob Martin) को वडोदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब क्रिकेट फैंस की नजरें भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर टिकी हैं, और इसने सभी को सन्न कर दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में वडोदरा में एकदिवसीय मैच हुआ था। उसी शहर में मार्टिन की गिरफ्तारी हुई है।

Jacob Martin arrested AI Image
Photo Credit: AI Image

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार अकोडा दांडिया बाजार में नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी, इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव का केस बनाते हुए उनको गिरफ्तार कर दिया, मार्टिन का वड़ोदरा में काफी नाम है। नशे की हालत में ही उनकी गिरतारी हुई।

जैकब मार्टिन की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब उनका नाम क्रिकेट प्रेमियों के बीच शायद ही कभी विवादों में रहा हो। उनके शानदार खेल करियर और शांत स्वभाव के लिए उन्हें जाना जाता था। इस घटना ने एक बार फिर खेल और खिलाड़ियों से जुड़े विवादों को सुर्खियों में ला दिया है। आगे की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही इस मामले में और खुलासे कर सकती है।

कौन हैं जैकब मार्टिन?

जैकब मार्टिन भारतीय क्रिकेट में एक जाना-माना नाम रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 10 एकदिवसीय (ODI) मैच खेले हैं, लेकिन उनकी असली पहचान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन से बनी। मार्टिन ने अपने करियर में 138 फर्स्ट क्लास मैचों में 9192 रन बनाए, जिसमें 23 शानदार शतक शामिल हैं। वह बड़ौदा क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और उन्हें एक प्रभावशाली मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। उनके नाम 69 लिस्ट-ए मैचों में 2217 रन भी दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+