' सुबह का वक्त है....' मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों पर भड़के विराट कोहली, जानिए क्यों?
Virat Kohli Angry: विश्वकप 2023 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है , बस तीन मैच बाद पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि विश्वविजेता कौन है? टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 15 नंवबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया मुंबई पहुंच गई है। इस मैच में सबकी नजरें वनडे में 49 शतक ठोकने वाले विराट कोहली पर रहेगी। वो भी इस वक्त मुंबई पहुंच चुके हैं।

लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली खुश नहीं बल्कि गुस्से से भरे हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें वो फोटोग्राफरों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं।
गाड़ी के पास तस्वीर क्लिक नहीं करवाएंगे....
दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि वो एयरपोर्ट से बार निकलते वक्त पहले कैमरापर्सन से अपील कर रहे हैं कि 'वो यहीं पर फोटो खींच ले लेकिन वो गाड़ी के पास तस्वीर क्लिक नहीं करवाएंगे।' पहले तो वो नरमी से बात कर रहे थे लेकिन जैसे ही कुछ कैमरा पर्सन ने उनकी फोटो खिंचने की कोशिश की वो गरम होते दिखे और कहा कि 'जल्दी करो, मुझे घर जल्दी जाना है।'
'सुबह का वक्त है. मैं रूक नहीं पाऊंगा'
इसके बाद वो गुस्से में बोले, 'बच्ची साथ में है, घर जल्दी पहुंचना है, सुबह का वक्त है, मैं रूक नहीं पाऊंगा' और इसके बाद वो कैमरा पर्सन को साइड करते हुए आगे बढ़ते हुए नजर आए और उन्होंने किसी भी सवाल का कोई भी जवाब किसी को नहीं दिया। जिस पर कुछ कैमरा पर्सन भी बोले कि 'जाने दो उन्हें।'
'अरे पांच मिनट रूक जाते तो क्या ही हो जाता?'
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर मिक्स प्रतिक्रियाएं आई हैं। किसी ने विराट की तारीफ की है तो कोई विराट को नरमी से पेश आने की सलाह दे रहा है। किसी ने लिखा कि 'विराट को इतना एटीट्यूड नहीं दिखाना चाहिए, अरे पांच मिनट रूक जाते तो क्या ही हो जाता?' तो किसी ने कहा कि 'कैमरा पर्सन को भी चीजें समझनी चाहिए।'
बेटी वामिका का चेहरा मीडिया वालों को नहीं दिखाया
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने आज तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा मीडिया वालों को नहीं दिखाया है। वो इसके लिए कई बार अपील भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग ये भी कह रहे हैं कि 'शायद विराट एयरपोर्ट पर अकेले होते तो वो कैमरा पर्सन को मना नहीं करते लेकिन इस बार उनके साथ में उनका परिवार था इसलिए वो शायद इतना नाराज हो गए।'
दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को खेला जाएगा
आपको बता दें कि विश्वकप का पहला सेमीफाइनल जहां बुधवार को है वहीं दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 16 नवंबर को खेला जाएगा। विश्वकप का फाइनल 19 नवंबर को मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications