'उसने मुझे परेशान कर दिया...,' ईशांत शर्मा ने सुनाया विराट कोहली के साथ पहली मुलाकात का किस्सा
Ishant Sharma: ईशांत शर्मा ने एक लंबे समय तक भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, यही कारण है कि उनका नाम टीम इंडिया के चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। दिल्ली में जन्मे तेज गेंदबाज ने कई वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व किया। ईशांत के साथ विरोट कोहली ने भी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। इस उन्होंने कोहली के साथ अपनी एक दिलसच्प मुलाकात शेयर की है।
दरअसल, कोहली और ईशांत एक-दूसरे को अंडर-17 के दिनों से जानते हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में खुलासा किया।

ईशांत ने बीयर बाइसेप्स पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कहा कि,'मैं उनसे पहली बार दिल्ली अंडर-17 ट्रायल के दौरान मिला था। मुझे याद है कि मैंने एक छोटा सा लोअर पहना था। वह पहले ही भारत अंडर-19 खेल चुके थे इसलिए मैंने उनका नाम काफी सुना था। उस समय हर कोई उन्हें 'वीरू' कहकर बुलाता था। हमारा मैच था पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी में और उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया। मेरी गेंदों में लगातार बड़े शॉट खेले। नजफगढ़ में विकेट सड़क की तरह सपाट था।'
ईशांत ने आगे बताया कि, 'मैं किसी तरह अंडर-17 ट्रायल के लिए चयनित हो गया। वहां मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात हुई। उन्होंने मजाक में मुझसे कहा, 'भाई लोअर तो लेले अपने साइज का।' मैं तब बहुत शर्मीला था और मैंने ऐला नहीं किया।' मुझे नहीं पता था कि दूसरों के साथ कैसे बातचीत करनी है। मुझे नहीं पता था कि दिल्ली अंडर-17 में खेलना कितनी बड़ी बात है। मेरे पिता हमेशा कहते थे, 'कम से कम रणजी ट्रॉफी में जाने की कोशिश करो ताकि तुम्हें सरकारी नौकरी मिल सके। हालांकि किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि मैं एक दिन भारत के लिए खेलूंगा।'
इशांत शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्हें 105 टेस्ट, 80 वनडे और 14 टी20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में 34 वर्षीय ने 311 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 115 विकेट हासिल किए हैं। अपने सीमित टी20 करियर में इशांत ने सिर्फ आठ विकेट लिए हैं। फिलहाल, ईशांत शर्मा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications