ऋषभ पंत World Cup 2023 में खेलेंगे या नहीं? ईशांत शर्मा ने बल्लेबाज की फिटनेस को लेकर किया बड़ा दावा

Sports News: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। फिलहाल, वह नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। इस बीच भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ऋषभ पंत के वनडे विश्व कप खेलने को लेकर बड़ा दावा किया है।

दरअसल, जियोसिनेमा से बातचीत के दौरान ईशांत ने कहा कि चोट की गंभीरता के कारण हम शायद पंत को अगले इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं देख पाएंगे। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि पंत की रिकवरी में काफी सुधार हुआ है और उन्होंने बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है।

 Rishabh Pant

आईपीएल में भी ऋषभ पंत को नहीं देख पाएंगे- ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा ने आगे बताया कि, 'मुझे लगता है कि हम अगले आईपीएल में भी ऋषभ पंत को नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह कोई छोटी चोट नहीं है। यह बहुत गंभीर दुर्घटना थी। उन्होंने अभी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग शुरू की है और उसके बाद दौड़ना और टर्न लेना, बहुत सारी चीजें हैं, जो एक विकेटकीपर और बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।'

वनडे विश्व कप के लिए फिट नहीं होंगे पंत
उन्होंने यहां तक कह दिया कि पंत निश्चित रूप से वनडे विश्व कप के लिए फिट नहीं होंगे। भारत अक्टूबर और नवंबर में वनडे विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

ईशांत ने कहा कि, 'अच्छी बात यह है कि उनकी दूसरी सर्जरी नहीं हुई। यदि उनकी दूसरी सर्जरी हुई होती तो वह और भी लंबे समय तक बाहर रहते। अब उनकी एक सर्जरी हो चुकी है लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह विश्व कप के लिए निश्चित तौर पर फिट हो पाएंगे।' उम्मीद है, अगर वह आईपीएल के लिए फिट हो जाता है, तो यह बहुत अच्छा होगा।'

ये भी पढ़ें- KSCA T20: कर्नाटक प्रीमियर लीग में अभिनव मनोहर पर हुई पैसों की बारिश, ये खिलाड़ी भी हुए मालामाल

वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का मेडिकल अपडेट देते हुए कहा कि ऋषभ पंत के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजाइन किया गया है। इसमें उनकी स्ट्रेंथ और रनिंग पर काम किया जा रहा है। फिलाहाल पंत विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+