'उसने पूरी रात पार्टी की, फिर अगले दिन...', ईशांत शर्मा ने किया कोहली के अंडर-19 दिनों की घटना का खुलासा

भारत के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में बात की है, जो भारत के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। कोहली और ईशांत दोनों दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं।

ईशांत शर्मा इस समय भारतीय टीम में नहीं हैं, लेकिन वह विराट कोहली के बारे में बहुत दिलचस्प जानकारियां रखते हैं, क्योंकि दोनों ने लंबे समय से साथ क्रिकेट खेला है।

Ishant Sharma Virat Kohli

ईशांत ने अंडर-17 के दिनों से विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेला है, उसके बाद दोनों दिल्ली के डोमेस्टिक गेम्स में भी खेलते रहे और फिर टीम इंडिया में भी इनका चयन हुआ। इतना ही नहीं, ईशांत ने विराट कोहली की कप्तानी का भी अनुभव लिया है।

विराट इस समय दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं, और 2012 के बाद से उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन जिस तरह से कायम रखा है, उसकी तुलना दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों से भी होती है। क्रिकेट में आमतौर पर आपको बहुत सख्त डाइट और जिम में बहुत ज्यादा समय बिताने वाले खिलाड़ी कम ही मिलेंगे, लेकिन विराट कोहली उनमें से एक हैं और ऐसे खिलाड़ियों के अगुवा भी हैं।

ईशांत ने यूट्यूब पर रणवीर इलाहबादिया के चर्चित यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए विराट कोहली के बारे में कहा, वह काफी बदल गया है। मैंने उसका पार्टी दौर भी देखा है और उसका टैटू का दौर भी देखा है।

विराट कोहली के साथ अपने अंडर-19 दिनों को याद करते हुए ईशांत कहते हैं, 'हम कोलकाता में एक अंडर-19 मुकाबला खेल रहे थे। विराट ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और पूरी रात पार्टी भी की, और अगले दिन उसने 250 रन बनाए। विराट कोहली का वह दौर वाकई में अच्छे से देखा है।

'मेरे हिसाब से विराट की सबसे बड़ी बात यह है, कि उसने जिस तरह से 2012 के बाद अपने आपको फिटनेस के तौर पर ढाला, वह काबिले तारीफ है। वर्ल्ड कप 2011 के बाद कोहली ने अपने आपको फिजिकल इतना ज्यादा बदला है। उसकी सख्त डाइट को भी क्रेडिट जाता है।'

ईशांत के मुताबिक विराट ट्रेनिंग तो कर ही रहे थे, लेकिन उनकी उनकी मानसिक ताकत में भी इजाफा हुआ है और क्रिकेट एक अलग ही लेवल पर चला गया।

Recommended Video

    Yuvraj Singh ने Virat Kohli, MS Dhoni पर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+