ईशान किशन के लिए अड़े 2 सिलेक्टर्स, तब गिल को हटाने को माने गंभीर-अगरकर, मीटिंग की सच्चाई हुई लीक
Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर पर्दे के पीछे बड़ा ड्रामा देखने को मिला। टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने और ईशान किशन की वापसी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी, लेकिन इसके पीछे की कहानी और भी दिलचस्प रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयन समिति की बैठक में गिल को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई थी, जिस वजह से चयन प्रक्रिया लंबी और तनावपूर्ण हो गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो चयन समिति के दो सदस्य-प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह ने ईशान किशन का पक्ष लिया। दोनों चयनकर्ता हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच देखने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन का प्रदर्शन करीब से देखा। लगातार रन, आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में संतुलन ने उन्हें पूरी तरह प्रभावित किया, जिसके बाद वे ईशान के नाम पर अड़ गए।

Ishan Kishan को कॉम्बिनेशन के कारण किया शामिल
वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल को लेकर चयनकर्ताओं के बीच मतभेद बने रहे। टीम कॉम्बिनेशन और रोल को लेकर जब सहमति नहीं बन सकी तो आखिरकार गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को पीछे हटना पड़ा। अंततः ईशान किशन को टीम में शामिल करते हुए शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर करने का फैसला लिया गया।
इस पूरे चयन ड्रामे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया को खुद मीटिंग में दखल देना पड़ा। आमतौर पर टीम की घोषणा के समय सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नहीं रहते, लेकिन चयनकर्ताओं में सहमति न बनने के कारण उनका आना जरूरी हो गया। यह साफ दर्शाता है कि फैसला कितना संवेदनशील और हाई लेवल था।
Ishan Kishan का सलेक्शन नाटकीय अंदाज में हुआ
कुल मिलाकर, ईशान किशन की वापसी सिर्फ फॉर्म की वजह से नहीं, बल्कि चयनकर्ताओं के बीच हुए तीखे मतभेद और अंदरूनी खींचतान का नतीजा रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में ईशान इस भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications