T20 World Cup से बाहर होने के बाद ईशान किशन का दिखा रौद्र रूप, महज इतने गेंदों में जड़ा शतक और फिर..

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का बल्ला इन दिनों जमकर चल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन का चयन नहीं किया गया था।

Jharkhand vs Odisha, Elite Group E: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का बल्ला इन दिनों जमकर चल रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में ईशान किशन का चयन नहीं किया गया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे करियर की बेस्ट पारी खेलने के बाद किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में भी धमाल मचाने का काम कर रहे हैं।

महज 64 गेंदों में जड़ दिए 102 रन

महज 64 गेंदों में जड़ दिए 102 रन

ओडिशा के खिलाफ गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक अहम मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए। इस मैच में ओडिशा के कप्तान अभिषेक राउत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के शतक के दम पर 5 विकेट खोकर 188 रन जड़ दिए।

71 रन से झारखंड ने जीता मैच

71 रन से झारखंड ने जीता मैच

ईशान किशन की दमदार पारी के बाद शहबाज नदीम ने झारखंड के लिए गेंद से कमाल का स्पेल डाला। नदीम ने चार ओवर के स्पेल में महज 21 रन देकर तीन विकेट झटके। 189 रनों का पीछा करने उतरी ओडिशा की पूरी टीम 19.2 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओडिशा की गेंदबाजी की बात करे तो तरानी सा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटकने का काम किया।

सोशल मीडिया पर हो रही है किशन की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर हो रही है किशन की जमकर तारीफ

ईशान किशन की इस धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। कई फैंस किशन की वकालत करते हुए उन्हें वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होने की बात कह रहे हैं। ईशान किशन को साल 2021 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। किशन के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में वह एक बार फिर भारतीय टी-20 टीम में शामिल किए जा सकते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+