15 करोड़ में बिकने वाले ईशान किशन को सोशल मीडिया पर पड़ रही हैं गालियां, एक नजर पिछली पांच पारियों पर
नई दिल्ली, अप्रैल 24। IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन अभी तक टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान किशन के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत तो बहुत शानदार हुई थी, लेकिन पिछली 5-6 पारियों से ईशान का बल्ला बिल्कुल शांत है। इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में ईशान ने 81 और 54 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद से उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए। रविवार को भी लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान किशन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इन 8 रनों के लिए ईशान ने 20 गेंदे खेली थी।

ईशान की पिछली पांच पारियां
मुंबई के लिए अभी तक रोहित शर्मा का फॉर्म सिरदर्द बना हुआ था, लेकिन अब ईशान किशन का भी आउट ऑफ फॉर्म रहना आगे के मैचों के लिए चिंता वाली बात है। ईशान किशन की अगर पांच पिछली पारियों पर नजर डाली जाए तो समझ आएगा कि वो रनों के लिए कैसे जूझ रहे हैं। ईशान ने पिछली पांच पारियों में सिर्फ 50 रन बनाए हैं। स्कोर की बात की जाए तो पिछली पांच पारियों में ईशान के बल्ले से 26, 3, 13, 0 और 8 यही रन निकले हैं। आपको बता दें कि ईशान किशन इस साल की नीलामी में सवा 15 करोड़ रुपए में सबसे महंगे बिके थे।
ईशान की सोशल मीडिया पर खिंचाई
रविवार को लखनऊ के खिलाफ खेली गई उनकी पारी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हुई। सोशल मीडिया पर मुंबई के फैंस ने ईशान को खूब गालियां दी। फैंस ने कहा कि मुंबई ने ईशान को खरीदकर अपने पैसे की बर्बादी की है। आप भी देखिए ईशान किशन को लेकर बनने मीम्स












Click it and Unblock the Notifications