IPL 2022: मुंबई के खिलाफ बैक टू बैक दूसरा शतक जड़ केएल राहुल ने नाम किए यह खास रिकॉर्ड, देखिए लिस्ट

नई दिल्ली, अप्रैल 24। आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के कप्तान केएल राहुल का शानदार फॉर्म जारी है। रविवार को मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में राहुल ने सीजन का दूसरा शतक जड़ दिया। केएल राहुल ने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। आपको बता दें कि केएल राहुल का यह इस सीजन का दूसरा शतक था। इससे पहले भी उन्होंने 16 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ ही शतक लगाया था।

KL Rahul

केएल राहुल ने आज कप्तानी पारी खेलते हुए कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं तो वहीं कई रिकॉर्ड की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड किए नाम

- आईपीएल में एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ 3 शतक लगाने वाले केएल राहुल पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी सीजन में उन्होंने मुंबई के खिलाफ दो शतक लगा दिए। पहला शतक उन्होंने 16 अप्रैल को जड़ा था, जब उन्होंने 60 गेंदों में 103 रन की पारी खेली थी। दूसरा शतक उन्होंने आज लगा दिया।

- मुंबई के खिलाफ केएल राहुल के आंकड़े काफी अच्छे हैं। राहुल ने आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 16 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 86 की औसत से 867 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं।

- केएल राहुल आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। हालांकि अभी वो इस सूची में छठें स्थान पर हैं, लेकिन एक शतक और बनाते ही वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। राहुल से आगे बटलर और विराट कोहली हैं तो वहीं शेन वॉटसन, हाशिम अमला और क्रिस गेल उनके बराबर हैं। एक सीजन में सबसे अधिक शतक विराट के नाम हैं। उन्होंने 2016 में 4 शतक लगाए थे। वहीं बटलर के इस सीजन में 3 शतक हो गए हैं।

- आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केएल राहुल अब पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 4 शतक हो गए हैं। राहुल से आगे इस लिस्ट में शेन वॉटसन (4), डेविड वॉर्नर (4), विराट कोहली (5) और क्रिस गेल (6) का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+