ईशान किशन को किया गया टीम में शामिल, दलीप ट्रॉफी में शतक का मिला इनाम?
दलीप ट्रॉफी के बाद अब ईरानी कप के लिए तैयारी चल रही है। मुकाबला 1 अक्टूबर से शुरू होना है। इसके लिए शेष भारत की टीम घोषित कर दी गई है। मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकान स्टेडियम में खेला जाएगा।
शेष भारत की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को थमाई गई है। उपकप्तान अभिमन्यू ईश्वरन को बनाया गया है। ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भी टीम में शामिल किया जाता है। अगर बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वह नहीं खेलते हैं, तो वह शेष भारत टीम में शामिल होंगे।

सरफराज खान को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। अगर वह कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो रिलीज किये जा सकते हैं। उस स्थिति में वह मुंबई के लिए ईरानी कप में खेलते हुए देखे जा सकते हैं। रणजी चैम्पियन मुंबई के खिलाफ शेष भारत की टीम मैदान पर उतरेगी। सरफराज खान को चेन्नई टेस्ट में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।
शेष भारत की टीम इस प्रकार है
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यू ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रिसिध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत , खलील अहमद, राहुल चाहर












Click it and Unblock the Notifications