ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का भी है बड़ा नाम, कौन है वह हसीना जिसके प्यार में पागल है भारतीय क्रिकेटर
Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन को पिछले साल बीसीसीआई ने अपने वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया था और टीम इंडिया में भी उनको जगह नहीं मिली थी। इसके बाद बोर्ड के ऊपर सवाल खड़े हुए थे कि ऐसा क्यों किया गया। ईशान किशन ने ब्रेक माँगा था और बाद में उनको पूरी तरह बाहर कर घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कह दिया गया था।
अब एक साल बाद वार्षिक अनुबंध में ईशान किशन को फिर से शामिल किया गया है। उनको अनुबंध की चौथी कैटेगरी (C) में रखा गया है। किशन ने इस आईपीएल में आते ही अपने पहले मैच में तहलका मचाते हुए शतकीय पारी खेली थी लेकिन बाद में बल्ला खामोश हो गया।

क्रिकेट के दुनिया में ईशान किशन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उसी तरह उनकी कथित गर्लफ्रेड भी कोई छोटा नाम नहीं हैं। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम भी बड़ा है और उनकी कमाई भी करोड़ों में होती है। किशन की गर्लफ्रेंड मॉडल हैं।
Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड कौन?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिती हुंडिया है, जो जयपुर की हैं और वह पेशे से एक मॉडल हैं। म्यूजिक वीडियोज, विज्ञापनों में काम करती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। अदिति हुंडिया का नाम पहले से चर्चा में इसलिए है क्योंकि वह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2017 में फाइनलिस्ट रही हैं। इसके अलावा मिस सुपरनेशनल इंडिया टाइटल जीतकर भी वह सुर्ख़ियों में रही हैं।
Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड कितना कमाती हैं?
मॉडलिंग और विज्ञापनों से पैसे छापने वाली अदिति करोड़ों में कमाती हैं। उनकी नेटवर्थ करीबन 3 मिलियन डॉलर आंकी गई है। जो भारतीय करेंसी में 25 करोड़ से ज्यादा की रकम होती है। उनके पास आलिशान कारें भी हैं। वह मुंबई में रहती हैं।
ईशान किशन और अदिति दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की लेकिन साथ में जरुर देखे गए। जब मुंबई इंडियंस में ईशान किशन को शामिल किया गया था, तब मुंबई के बधाई पोस्ट पर 'हैप्पी एंड प्राउड' कमेन्ट अदिति ने किया था। जो काफी कुछ बयां कर देता है।
Ishan Kishan का बेस्ट आईपीएल स्कोर क्या है?
ईशान किशन ने इस आईपीएल में आते ही धमाकेदार अंदाज में आगाज किया और शतक भी जमा दिया था लेकिन बाद में वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने में नाकाम रहे। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ईशान किशन ने 106 रन बनाए, जो उनका बेस्ट आईपीएल स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications