क्या पुजारा का करियर खत्म हो गया? इंग्लैंड के खिलाड़ी ने उनको टीम इंडिया में लाने की कर डाली मांग
IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली की अनुपस्थिति और कुछ खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी है। टीम इंडिया ने रांची टेस्ट की पहली पारी में अच्छी बैटिंग नहीं की और इसे लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड का रिएक्शन आया है।
ब्रॉड का मानना है कि कोहली और अन्य कुछ खिलाड़ियों के बिना यह पूरी नई भारतीय टीम लग रही है। इस वजह से चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया जा सकता था। ब्रॉड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को उठाया।

उन्होंने लिखा कि अनुभवी और प्रतिभावान विराट कोहली की अनुपस्थिति में क्या टीम में चेतेश्वर पुजारा को लाने की कोई चाह होगी? या फिर उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ख़त्म हो गया है? ऐसा लगता है कि वह कुछ स्थिरता और एक सपोर्ट टीम इंडिया में ला सकते थे।
गौरतलब है कि पुजारा टीम में वापस आने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं और रणजी ट्रॉफी में कैफ रन बनाये हैं। उन्होंने हाल ही में राजकोट में खेलते हुए शतक जमाया था। सौभाग्य से राजकोट में उस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला चल रहा था।
रणजी ट्रॉफी में पुजारा के बल्ले से दोहरा शतक भी देखने को मिला है। कयास लगाये जा रहे थे कि पुजारा को टीम में वापस लाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयनकर्ताओं ने शायद उम्र की वजह से उनको अनदेखा कर दिया। अब कई खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है।
रजत पाटीदार को खेलने का मौका मिला है लेकिन वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। पाटीदार अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उनके चयन पर सवाल खड़े होने लगे है। पाटीदार की जगह अगर पुजारा को टीम में लाया जाता, तो टीम इंडिया को अनुभव की कमी महसूस नहीं होती। रांची टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट पर 219 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications