तो इस वजह से धनश्री और चहल का हुआ तलाक? अदालत में कपल ने खोले राज़

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलग होने की खबरें काफी समय आ रही थी लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ है, जिससे समझा जा सकता है कि दोनों अब अलग हो गए हैं और तलाक हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में तलाक की पुष्टि की गई हैं।

धनश्री वर्मा से पहले चहल ने एक पोस्ट डाला था, उसमें कहा गया कि भगवान ने हमेशा मुझे बचाया है। इसके बाद धनश्री वर्मा ने भी पोस्ट किया है। अपनी स्टोरी में उन्होंने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया है। धनश्री वर्मा ने तनाव से फ्री होने की बात कही है।

dhanashree verma

धनश्री ने लिखा कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं और ट्रायल्स को सौभाग्य में बदल देते हैं। अगर आप आज किसी चीज के बारे में स्ट्रेस फील करते हो, तो समझो कि आपके पास एक चॉइस है। आप चिंता करते रहते हैं, या सभी बातों को भगवान के हवाले कर देते हैं और प्रार्थना करते हैं। भरोसे में ताकत है कि भगवान आपके भले के लिए सभी चीजों को एक साथ कर देते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार आज धनश्री और चहल को मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में जाना था, दोनों को वहां तलाक का सर्टिफिकेट दिया जाना था। एबीवी न्यूज ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें उस कोर्ट के किसी वकील क हवाले से बताया गया है कि दोनों का तलाक आज कन्फर्म हो जाना था। इसके बाद दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुंबई की फैमिली कोर्ट में दोनों का मामला निपट गया और तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई।

चहल और धनश्री दोनों की तरफ से ही अपने सोशल मीडिया पर भगवान को धन्यवाद कहा गया है। इसके भी कुछ मायने हैं। पिछली बार दोनों की तरफ से उस समय इन्स्टाग्राम स्टोरी देखने को मिली थी, जब इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरें आई थीं। चहल ने अपने फैन्स से सपोर्ट करने की मांग की और कहा कि मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए। फैन्स का चहल को काफी सपोर्ट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+