Video: इरफान पठान की पत्नी सफा बेग ने ससुर से पूछा चाय को लेकर सवाल, मिला ये दिलचस्प जवाब
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान खाने के बड़े शौकीन है। इसके अलावा क्रिकेटर की चाय के प्रति दीवानगी भी कमाल की है। पठान का कहना है कि आप खाना मुझे कुछ भी खिला दो, मैं इसके बारे में हंगामा नहीं करूंगा। लेकिन जब चाय की बात आती है, तो यह एकदम सही होनी चाहिए। हालांकि, जब इरफान की पत्नी सफा बेग ने अपने ससुर से अच्छी चाय बनाने को लेकर एक सवाल किया तो उन्होंने इसका दिलचस्प जवाब दिया।
दरअसल, इरफान पठान इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आते हैं। पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां वे अपने पिता और पत्नी सफा बेग के साथ नजर आ रहे हैं। सफा ने इरफान पठान के पिता से जब पूछा कि- अब्बू ज्यादा अच्छी चाय कौन बनाता है? मैं या इरफान?

इरफान पठान के पिता ने इस सवाल का जवाब देने में जरा भी देरी नहीं की और उन्होंने बिना किसी हिचक के अपने बेटे इरफान का नाम लिया। इसके बाद सफा बेग ने कहा कि वो जानती थीं कि चाय के मामले में इरफान का नाम ही आएगा।
दूसरी ओर चाय को लेकर इरफान की दीवानगी जगजाहिर है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, मैं पूरी तरह से दूध से बनी चाय पसंद करता हूं, क्योंकि पानी मिलाने से स्वाद कम हो जाता है, और इलाइची और केसर मिलाने से केक पर आइसिंग जैसा होता है। मैं दिन में कम से कम दो कप चाय पीता हूं। जब भी मैं यात्रा करता हूं, मैं अपने साथ चाय की पत्तियां ले जाता हूं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझे किस होटल में ठहराया जाता है, मैं शेफ से मिलकर यह सुनिश्चित करता हूं कि मुझे मेरी तरह की चाय मिले!
ये भी पढ़ें- 'ये तो मेरा लास्ट..,' रोहित शर्मा के वायरल Video ने मचाया हड़कंप, क्या MI छोड़ने का फैसला ले चुके हैं 'हिटमैन'












Click it and Unblock the Notifications