'ये तो मेरा लास्ट..,' रोहित शर्मा के वायरल Video ने मचाया हड़कंप, क्या MI छोड़ने का फैसला ले चुके हैं 'हिटमैन'

मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ( Abhishek Nayar) की बातचीत के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। क्लिप में रोहित शर्मा नायर के साथ लंबी बातचीत करते हुए नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बातचीत सुनने के बाद यह भी पता चलता है कि आईपीएल 2024 रोहित का आखिरी सीजन हो सकता है।

अभिषेक नायर के साथ रोहित शर्मा की बातचीत वायरल
हालांकि, बातचीत में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि क्या शर्मा विशेष रूप से आईपीएल या अपने पूरे क्रिकेट करियर का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि, केकेआर (KKR) ने बाद में यह वीडियो डिलीट कर दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केकेआर और एमआई 11 मई को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपने अगले आईपीएल 2024 मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

rohit sharma and abhishek nayar

रोहित शर्मा ने अभिषेक नायर के साथ की खुलकर बात
क्लिप में रोहित शर्मा अभिषेक नायर के साथ खुलकर बात करते हैं, और एमआई कैंप के भीतर चीजों के अलग होने और बदलाव को लेकर भावना व्यक्त करते हैं। वह फ्रेंचाइजी को अपने दिल के करीब की जगह बताते हैं, यहां तक कि उन्होंने 'मंदिर' शब्द का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि वीडियो में स्पष्ट रूप से मुंबई इंडियंस को छोड़ने का उल्लेख नहीं है, लेकिन शर्मा के इस बयान ने कि संभवतः यह उनका आखिरी सीज़न है, कहीं न कहीं ये सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो में रोहित शर्मा ने क्या कहा?
वीडियो में रोहित शर्मा को नायर से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'एक-एक चीज चेंज हो रहा है। वो उनके ऊपर है। जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल जो है ना मैंने बनवाया है। भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है।'

ये भी पढ़ें- KKR vs MI: कोलकाता बनाम मुंबई का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

क्या मुंबई इंडियंस में नहीं थम रहा विवाद का सिलसिला?
2024 सीज़न से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को हटाना एक विवादास्पद निर्णय था जिसने फैंस को काफी निराश किया। इसके बाद के आईपीएल सीज़न में नए कप्तान हार्दिक पंड्या को इस असंतोष का खामियाजा भुगतना पड़ा। फैंस द्वारा बार-बार उनकी हूटिंग की गई और "रोहित-रोहित" के नारे लगाए गए। टीम के प्रदर्शन में भी उथल-पुथल नजर आई और मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+