इरफान पठान ने चुनी IPL 2022 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन खास रहा, जिसमें दो नई टीमों गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार चांद लगा दिए। दोनों टीमों ने अपने पहले दौर में प्लेऑफ में जगह बनाई और गुजरात ने खिताब जीता। इस सीजन में कुछ शीर्ष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ नए चेहरों ने अपने प्रदर्शन से सभी को स्तब्ध कर दिया। इस सीजन के कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों पर विचार साझा करते हुए भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईपीएल 2022 की अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 के जरिए इन 3 भारतीय दिग्गजों की खुली किस्मत, चल रहे थे टीम से बाहर
Recommended Video

संजू को चुना बताैर विकेटकीपर
पठान की लाइनअप शुरुआती स्लॉट में जोस बटलर और केएल राहुल के साथ शुरू होती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले जोस बटलर ने 863 रन बनाए, जिसमें चार शतक और चार अर्धशतक रहे। वहीं लखनऊ के कप्तान राहुल ने 616 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। पठान ने तीसरे नंबर के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को चुना। सैमसन ने आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व किया। उद्घाटन सत्र के बाद पहली बार टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था। सैमसन का बल्ले से संयम इस सीजन के लिए कुछ देखने लायक था और हालांकि वह 17 मैचों में केवल दो अर्धशतक बनाने में सफल रहे, लेकिन उन्होंने टीम की जीत के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। संजू को पठान ने बताैर विकेटकीपर चुना।

ऐसा रहा मध्यक्रम
पठान के मध्यक्रम के बल्लेबाजों में आईपीएल 2022 के विजेता कप्तान हार्दिक पांड्या, इसके बाद पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन और गुजरात के पावर-हिटर डेविड मिलर शामिल हैं। जहां पांड्या लीग के अपने पहले असाइनमेंट में टीम को खिताब दिलाने में सफल हुए तो वहीं लिविंगस्टोन और मिलर भी अपनी टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए थे। पठान ने अपनी XI में जीटी उपकप्तान राशिद खान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के रूप में दो गेंदबाजी ऑलराउंडरों को शामिल किया। राशिद ने इस सीजन में 16 मैचों में 19 विकेट लिए, जबकि पटेल ने 15 मैचों में इतने ही विकेट लिए।

इन गेंदबाजों को चुना
पठान की गेंदबाजी इकाई में टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक, रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव 12वें खिलाड़ी हैं। चैंपियंस टीम का हिस्सा होने के नाते, शमी ने इस सीजन में टाइटंस के लिए 20 विकेट झटके। दूसरी ओर, मलिक, जिन्हें सीजन का इमर्जिंग प्लेयर भी नामित किया गया था। चहल का सीजन भी प्रभावशाली था, क्योंकि वह 27 विकेट लेकर सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। यादव, जिन्हें पिछले सीजन केकेआर द्वारा कोई माैका नहीं दिया गया था, ने शानदार वापसी की और अपने सीजन को 21 विकेट के साथ समाप्त किया और 14 मैचों में चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

इरफान पठान की आईपीएल 2022 की सर्वश्रेष्ठ XI:
जोस बटलर, केएल राहुल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, राशिद खान, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक (12वें खिलाड़ी- कुलदीप यादव)












Click it and Unblock the Notifications