इरफान पठान ने चुना भारत का सर्वश्रेष्ठ ODI बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। अभी तक युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, गाैतम गंभीर, जहीर खान, कपिल देव जैसे कई अन्य खिलाड़ी रहे जो अपने समय के दाैरान चरम पर रहे। लेकिन जब बात आए भारत के सर्वश्रेष्ठ ODI बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में किसी एक-एक को चुनने की तो नाम तय कर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के साथ बातचीत में भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर के लिए अपनी पसंद चुनी।

यह भी पढ़ें- 'कोहली अभी 1-2 साल के लिए संभाल सकते हैं RCB की कमान'

लिया इनका नाम

लिया इनका नाम

एक फैन के सवाल पर, कार्तिक ने सचिन और कोहली को वनडे मैचों में भारत के दो महानतम बल्लेबाजों के रूप में चुनने में कोई झिझक नहीं दिखाई और उन्होंने कपिल देव को प्रारूप में भारत के सबसे महान ऑलराउंडर के रूप में चुना। उन्होंने कहा कि जहीर खान और हरभजन सिंह भी रेस में रहते हैं, लेकिन अंत में कुंबले सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं। कार्तिक ने कहा, "वनडे में भारत का काैन महान बल्लेबाज है, इसके लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच एक करीबी टॉस होगा। दोनों में से किसी एक को चुनना कठिन फैसला है। महानतम गेंदबाज, अनिल कुंबले का नाम तुरंत दिमाग में आता है। कपिल देव वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे महान ऑलराउंडर हैं। उनकी नाबाद 175 रन, जाहिर तौर पर कप्तानी करना और विश्व कप जीतना उनको महान बनाता है। गेंदबाजों के लिए मैं थोड़ा सोच में था, लेकिन अनिल कुंबले आखिर में लिस्ट में होंगे। मैं सिर्फ यह सोचने की कोशिश कर रहा हूं कि और कौन हो सकता है। जहीर खान, हरभजन सिंह हैं।

शॉन पोलक ने भी बताए नाम

शॉन पोलक ने भी बताए नाम

इस दाैरान साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलॉक ने भी भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर चुने। हालांकि, पोलाॅक से एक दिलचस्प नाम सामने आया और उन्होंने जवागल श्रीनाथ को भारत के महानतम वनडे गेंदबाजों की सूची में शामिल किया। पोलाॅक भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में श्रीनाथ को भी देखते हैं, लेकिन उन्होंने भी अंत में अनिल कुंबले का ही पहले नंबर के लिए नाम लिया। साथ ही वीरेंद्र सहवाग को विरोधी पक्षों पर उनके प्रभाव के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज चुना।

सहवाग का भी डाला नाम

सहवाग का भी डाला नाम

शॉन पोलॉक ने कार्तिक की पसंद का जवाब देते हुए फिर अपनी राय देते हुए कहा, "जवागल श्रीनाथ के बारे में क्या? वह मेरे समय में शानदार थे, वह तेज पिचों पर गेंदबाजी करते थे। जहीर खान भी शानदार थे। लेकिन मुझे लगता है कि कुंबले अहम होंगे। उनकी लंबी उम्र और विशेष रूप से उन दिनों प्रदर्शन करने की क्षमता कमाल थी। मैं कपिल देव पर आपकी बात से सहमत हूं। केवल एक और नाम जो मैं लिस्ट में डालूंगा, और वह सहवाग हैं। वह दबाव डालते हैं। सचिन और कोहली के बाद सहवाग हैं जो उनके बाद आते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+