हिज़ाब के लिए पत्नी को ट्रोल करने वालों को इरफ़ान पठान का जवाब, कैसे करते हैं लोगों को डील?
Irfan Pathan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने हाल ही में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की है। इसमें उन्होंने अपने जमाने के गेम, ड्रेसिंग रूम के किस्सों से लेकर आईपीएल में कमेंट्री पैनल से बाहर करने तक पर अपनी बात रखी है। इस बीच ट्रोल्स को लेकर भी उनकी प्रतिक्रिया आई है।
जब उनसे सवाल किया गया कि आपकी पत्नी की फोटो चेहरे पर हाथ रखकर पोस्ट की गई थी, तो लोगों ने ट्रोल किया था, आपको कैसा लगता है और इस तरह के ट्रोल्स से आप कैसे डील करते हैं। पठान ने कहा कि लोग हिजाब को लेकर भी ट्रोलिंग करते हैं।

पठान ने कहा कि मेरे घर में मेरी मां लीडर हैं, मेरे पिता भले ही घर से बाहर लीडर हैं। उसी तरह मेरी पत्नी भी मेरे घर में लीडर हैं। शुरुआत में मुझे बुरा लगता था कि कोई उनको ट्रोल करता है। जब आपनी पत्नी के बारे में कोई कुछ बोलता है, तो यह सही तो नहीं लगता है।
पठान ने कहा कि मेरी पत्नी को भी बुरा लगता था और मैं यही कहा करता था कि आप कमेंट्स मत पढो। ट्रोलिंग जो भी हुई है, वह गलत तरीके से हुई है और यह बिलकुल सही नहीं है। इसके बाद पठान उस कहानी पर चले गए कि कैसे उन्होंने अपनी पत्नी सफा बैग से मुलाक़ात की थी।
पठान ने कहा कि उनकी मुलाक़ात सफा से सोशल मीडिया से हुई थी, उन्होंने यह नहीं बताया कि सोशल मीडिया में किस प्लेटफॉर्म पर दोनों की बात हुई। उन्होंने कहा कि हमने कभी डेटिंग नहीं की, जब मिले तब सगाई कर ली और छह महीने में शादी भी कर ली। 10 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी।
पठान ने कहा कि सोशल मीडिया पर पहला मैसेज उन्होंने ही सफा बैग को किया था और ऐसा क्यों किया था, उसके पीछे भी एक कहानी है। वह कहानी पत्नी साथ में होंगी, तभी बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी एक मजबूत महिला हैं और दस साल बाद दोनों का जीवन ख़ुशी से चल रहा है।
गौरतलब है कि इरफ़ान पठान ने कुछ मौकों पर अपनी पत्नी के साथ फोटो पोस्ट किये हैं, तो ट्रोल्स ने उनको हिजाब नहीं पहनने की सलाह दी और काफी कुछ सुनाया है। चेहरा नहीं दिखाया था, तब भी ट्रोलिंग होती रही है और चेहरा दिखाने पर भी ट्रोलिंग चलती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications