इरफ़ान पठान ने मालदीव सरकार के लोगों को दिखाई औकात, बोले भारत के बारे में कुछ....

Irfan Pathan on Maldives: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव सरकार के कुछ लोगों की तरफ से अभद्र बातें देखने को मिली थी। मालदीव के ट्रोल्स ने भी भारत का मजाक बनाया और आपत्तिजनक बातें की थी। इसके बाद भारतीय लोगों ने बॉयकोट मालदीव ट्रेंड चला दिया था।

भारत के बारे में अभद्र बातों को देखकर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज आगे आए और लक्षद्वीप की सुन्दरता का बखान किया। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान भी भारत के समर्थन में आए हैं। पठान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मेरी मातृभूमि के बारे में नकारात्मक टिप्पणियाँ सुनना निराशाजनक है।

irfan pathan

पठान ने मालदीव के ट्रोल्स के लिए लिखा कि 15 साल की उम्र से यात्रा कर रहा हूं, मैं जिस भी नए देश में जाता हूँ, भारत के होटलों और पर्यटन द्वारा दी जाने वाली असाधारण सेवा मेरे भरोसे को और मजबूत करती है। प्रत्येक संस्कृति का सम्मान करता हूं लेकिन मेरी मातृभूमि के असाधारण आथित्य के बारे में नेगेटिव कमेंट्स सुनना निराशाजनक है। पठान ने अंत में हैश टैग मालदीव भी लिखा।

मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद आपत्तिजनक बातें कही थी। वह मालदीव सरकार में युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला मंत्रालय में उपमंत्री हैं। हालांकि भारतीयों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

इसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा और सोशल मीडिया पर मालदीव का बहिष्कार करने की बातें जोर पकड़ने लगी। मालदीव सरकार ने बीच में आकर इस मामले पर सफाई दी। मालदीव सरकार की तरफ से कहा गया कि विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के लिए कही गई बातों से सरकार इत्तेफाक नहीं रखती, यह किसी की निजी राय हो सकती है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता जॉन इब्राहिम ने भी लक्षद्वीप की सुन्दरता को लेकर ट्वीट किया था। उनके बाद सलमान खान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। भारत से मालदीव घूमने के लिए जाने की योजना बना रहे कई लोगों ने अपने टिकट रद्द किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+