इरफ़ान पठान या महेंद्र सिंह धोनी, BCCI किसे देती है ज्यादा पेंशन? हैरान कर देगी यह जानकारी

Irfan Pathan and MS Dhoni: इरफ़ान पठान ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर टीम चयन के समय भेदभाव का आरोप जड़ा था, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं धोनी के लिए हुक्का नहीं लगाता था, इस वजह से टीम में नहीं रखा। धोनी और पठान दोनों रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके क्रिकेटिंग करियर की बातें चलती रहती हैं। रिटायरमेंट के बाद प्लेयर्स को बोर्ड से पेंशन मिलती है।

​भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों को बीसीसीआई उनके योगदान के लिए पेंशन देती है। यह पेंशन राशि खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए मैचों की संख्या पर निर्भर करती है। इसी नियम के कारण, महेंद्र सिंह धोनी और इरफान पठान की पेंशन राशि में अंतर है, जो शायद आपको हैरान कर सकता है।

irfan pathan

एमएस धोनी को मिलती है इतनी पेंशन
​रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई से हर महीने ₹70,000 की पेंशन मिलती है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले हैं, वह अपर कैटेगरी में आते हैं, इस वजह से सबसे उनको बोर्ड की तरफ से इतनी पेंशन राशि मिलती है ।

इरफान पठान को मिलती है कितनी पेंशन
​भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक इरफान पठान को बीसीसीआई से हर महीने ₹60,000 की पेंशन मिलती है। इरफान ने अपने करियर में कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, वह उस कैटेगरी में आते हैं, जिनकी पेंशन ₹60,000 तय की गई है, 50 से कम टेस्ट वाले प्लेयर्स के लिए यह राशि निर्धारित की गई है।

पेंशन में अंतर का कारण
​अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट खेला है, तो उनकी पेंशन में अंतर क्यों है? इसका सीधा जवाब है BCCI की पेंशन पॉलिसी। यह पॉलिसी खिलाड़ियों द्वारा खेले गए टेस्ट मैचों की संख्या पर आधारित है। 25 से 49 टेस्ट की एक कैटेगरी और उसके ऊपर के लिए दूसरी कैटेगरी है। इस वजह से पेंशन की राशि में अंतर है। 49 से ऊपर टेस्ट वालों को 70000 और उससे नीचे 60000 पेंशन है।

महेंद्र सिंह धोनी की नेट वर्थ
​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी की कुल संपत्ति ₹1,000 से ₹1,060 करोड़ के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल सैलरी, बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट (लगभग 42 ब्रांड), और उनके सफल बिजनेस वेंचर्स हैं।

इरफान पठान की नेट वर्थ
​इरफान पठान की अनुमानित नेट वर्थ ₹69 करोड़ के करीब है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल करियर, क्रिकेट कमेंट्री और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। अब उनको यूट्यूब और इन्स्टाग्राम से भी पैसे मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+