IRE vs ZIM: आयरलैंड-ज़िम्बाब्वे के मैच की बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका

IRE vs ZIM Dream XI: आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे की टीमें पहली बार टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने जंग के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। मुकाबला आयरलैंड के बेलफास्ट में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच है लेकिन मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि आयरलैंड के पास घरेलू मैदान का एडवांटेज रहने वाला है। हाल ही में आयरिश टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, इसमें हार का सामना भी करना पड़ा था।

ireland team

आयरलैंड की टीम हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में खेलकर आई है। उनका प्रदर्शन वहां अच्छा नहीं रहा था। तीन मैचों में आयरलैंड को वहां हार का सामना करना पड़ा था। एक मुकाबला अनिर्णीत रहा था। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट में काफी अंतर होता है।

आयरलैंड vs ज़िम्बाब्वे ड्रीम 11 (IRE vs ZIM Dream XI)

विकेटकीपर- लॉर्कन टकर
बल्लेबाज- एंड्रू बैलबर्नी, हैरी टेक्टर, क्रैग इरविन
ऑल राउंडर- सीन विलियम्स, मार्क अडायर, पॉल स्टर्लिंग
गेंदबाज- क्रैग यंग, ब्लेसिंग मुजराबानी, टेंडई चतारा, रिचर्ड एनगारवा
कप्तान- एंड्रू बैलबर्नी
उपकप्तान- सीन विलियम्स

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच के बारे में अगर बात की जाए, तो यहाँ तेज गेंदबाज काफी सफल रहे हैं। स्पिनरों के लिए इस पिच पर कोई मदद नहीं दिखती है। पहली पारी में बल्लेबाजी भी अच्छी होती है। बल्लेबाज सेटल होने के बाद अपने बल्ले से जलवा दिखा सकते हैं। हालांकि मुकाबले में तीन दिन के बाद स्पिनर अपना काम कर सकते हैं।

दोनों टीमों में पलड़ा किसका भारी है, इस पर बात की जाए तो कहा सकते हैं कि घरेलू मैदान की वजह से आयरिश टीम भारी है लेकिन ज़िम्बाब्वे के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का एक लम्बा अनुभव है, जो उनको अलग बनाता है। आयरलैंड के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+