यशस्वी जायसवाल का कमाल का रिकॉर्ड, Irani Cup में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है ऐसा

Irani Cup 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने वाकई में अपना यश ऊंचा करने वाला रिकॉर्ड कायम किया है जो रेस्ट ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे ईरानी कप मैच के दौरान बना।

Irani Cup 2023

ईरानी कप 2022-23: मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से दिखाया है कि उनमें कितनी प्रतिभा है। उन्होंने मौजूदा ईरानी ट्रॉफी गेम में मध्यप्रदेश के खिलाफ शनिवार को फिर से अपनी चमक बिखेरी। यह इस मुकाबले का चौथा दिन है जहां बाएं हाथ के इस तेज तरार बल्लेबाज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में केवल 10 बल्लेबाज ही कर पाए हैं।। यशस्वी ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ईरानी कप में एक ही मैच में डबल और सिंगल सेंचुरी मारी। जायसवाल ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे और उसके बाद 144 रनों की पारी भी खेली।

कमाल का रिकॉर्ड

कमाल का रिकॉर्ड

वे ऐसे दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं जिन्होंने ईरानी कप के एक मुकाबले में 300 रन बनाए हैं। यशस्वी इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वे 21 साल के हैं। हाल ही में उन्होंने नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए इंडिया की ओर से 146 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दिसंबर में मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 162 रन बनाए थे।

जहां तक मैच की बात है तो रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने 121.3 ओवर में 484 रन बनाए और इस दौरान अभिमन्यु ने भी 154 रनों की पारी खेली। वहीं मध्यप्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान ने 4 विकेट चटकाए जबकि अनुभव अग्रवाल और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला। अंकित कुशवाहा को भी एक विकेट हासिल हुआ।

रेस्ट ऑफ इंडिया की मजबूत स्थिति

रेस्ट ऑफ इंडिया की मजबूत स्थिति

इतने बड़े स्कोर के जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 112.5 ओवर में 294 रन पर आउट हो गई। उनकी ओर से यश दुबे ने 258 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से पुलकित नारंग ने 4 विकेट चटकाए जबकि नवदीप सैनी को 3 विकेट हासिल हुए। मुकेश कुमार और सौरव कुमार को क्रमश 2 और 1 विकेट मिला।

एक बढ़िया आईपीएल सीजन का इंतजार

एक बढ़िया आईपीएल सीजन का इंतजार

यशस्वी जायसवाल को संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2023 के लिए रिटेन रखा है। पिछले साल, उन्होंने 10 मैचों में 132.99 की स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए थे। हालांकि टीम इंडिया में पहले से ही लंबी कतार के कारण उनको देश के लिए खेलना का मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि एक टॉप का आईपीएल सीजन उनको सफेद गेंद फॉर्मेट में फिट कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+