IRE vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Ireland Women vs Australia Women, 1st ODI: आईसीसी वुमेंस चैंपियनशिप के तहत आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 जुलाई से 28 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसका आगाज रविवार यानी 23 जुलाई से होने जा रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश अपने पहले मैच को जीतकर सीरीज की शुरुआत बढ़त के साथ करने की होगी।
डबलिन में होगा मैच: दोनों देशों के बीच सीरीज का यह पहला मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। इस दौरे पर एलिसा हीली की टीम की कप्तानी करती हुईं नजर आएंगी। तेज गेंदबाज हीदर ग्राहम को टीम में चुना गया है। दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम में भी कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: दोनों टीमों के बीच अभी तक 15 महिला वनडे मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन इन सभी मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। इंजरी के बाद आयरलैंड की गेंदबाज जेन मैगुइरे की टीम में वापसी हुई है। उनकी बहन एमी मैगुइरे भी आयरिश टीम का हिस्सा हैं।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: लॉरा डेलानी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, लीह पॉल, आर्लेन केली, कारा मरे, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी मैगिर।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: एलिसा हिली (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, फिबी लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एश्ली गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासन, जॉर्जिया वॉरेहम, एलाना किंग।
ऑस्ट्रेलिया की वुमेंस टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम।
आयरलैंड की वुमेंस टीम: लौरा डेनाली (कप्तान), एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसे, एमी हंटर, अर्लीन केली, गैबी ल्युइस, ल्युइस लिटिल, जेन मैगुइरे, एमी मैगुइरे, कारा मुरे, ली पॉल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टॉकेल और मैरी वाल्ड्रन।












Click it and Unblock the Notifications