KKR के इस स्टार प्लेयर ने की हैं दो शादियां, पहली बीवी थी हिंदू, जानिए कुछ अनकही बातें
Sunil Naren Love Story: आईपीएल 2024 का तूफान अब खत्म हो चुका है और इस बार ये खिताब सजा है बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सिर पर, जिसने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
जीत के बाद चारों ओर केवल केकेआर की टीम छाई हुई है। आईपीएल की इस पूरी जर्नी में केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा, इन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बॉल और बल्ले दोनों से कमाल कियाऔर 14 मुकाबलों में इन्होंने 34.86 की औसत से 488 रन ठोक डाले।

जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। यही नहीं इन्होंने इस बार पूरे टूर्नामेंट में 15 विकेट भी झटके। अपने इस शानदार गेम की ही वजह से सुनील नरेन 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' पुरस्कार से नवाजे गए, उन्होंने तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है।
26 मई, 1988 को अरिमा, त्रिनिदाद में पैदा हुए सुनील नरेन का पूरा नाम सुनील फिलिप नरेन हैं। इनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। इन्हें लाइफ में दो बार लव हुआ था। इन्हें पहली बार मोहब्बत जिस लड़की से हुई थी वो हिंदू थी और भारतीय मूल की थी।
उसका नाम नंदिता कुमार था, जिससे कि उन्होंने साल 2013 में शादी की थी। नंदिता के पूर्वज भारत के ही निवासी थे और वो खुद नेल आर्टिस्ट थीं, दोनों की शादी काफी चर्चित थी क्योंकि दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।
कुछ साल सुनील अकेले ही थे लेकिन इसके बाद उनकी लाइफ में अंजेलिया की एंट्री हुई, दोनों ने कुछ वक्त डेटिंग करने के बाद साल 2020 में शादी कर ली। सुनील की पत्नी अंजेलिया काफी ग्लैमरस हैं।
'द फैशन अटेलियर' नाम का एक क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं
वो पेश से फैशन डिजाइनर हैं और 'द फैशन अटेलियर' नाम का एक क्लोदिंग ब्रांड चलाती हैं और अपने स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। सुनील अक्सर अंजेलिया के साथ अपनी सुंदर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं तो वहीं अंजेलिया भी क्रिकेट टूर पर पति संग दिखाई पड़ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications