IPL 2023: रोहित-कोहली नहीं, ये दिग्गज है शुभमन गिल का ड्रीम ओपनिंग पार्टनर

शुभमन गिल ने अपने ड्रीम ओपनिंग पार्टनर के तौर पर उस दिग्गज बल्लेबाज का नाम लिया है जो आधुनिक पीढ़ी का नहीं है। ना कोहली ना रोहित, कौन है शुभमन गिल का ये ड्रीम ओपनिंग पार्टनर।

Shubman Gill

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल का मौजूदा सीजन फिलहाल शुभमन गिल के लिए उतना शानदार नहीं चल रहा है जितनी उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में फॉर्म है। हालांकि वे ठीक-ठाक कर रहे हैं लेकिन और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

अभी तक गिल ने आईपीएल 2023 के 6 मैचों में 32.74 की औसत के साथ 228 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.8 रहा है। वे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने हार्दिक की कप्तानी को इलेक्ट्रिक बताया है।

जियोसिनेमा से बात करते हुए जीटी ओपनर ने पिछले साल आईपीएल में गुजरात के लिए पहला खिताब जीतना अपना आईपीएल मोमेंट बताया है। हार्दिक की कप्तानी में पिछली बार इस टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

गिल का कहना है उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ जब 59 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली थी तो वह उनकी पसंदीदा पारी है। शुभमन ने अपने आईपीएल करियर में 80 मैचों में 32.74 की औसत और 126.52 की स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक बनाए हैं और पीबीकेएस के खिलाफ 96 रनों की पारी उनका बेस्ट स्कोर है।

गिल से यह भी पूछा गया कि उनका ड्रीम ओपनिंग पार्टनर कौन होगा। इसका जवाब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रूप में दिया।गिल ऐसे दौर के खिलाड़ी हैं जहां वे रोहित कोहली जैसे दिग्गजों को देखते हुए बड़े हुए हैं लेकिन वह सचिन तेंदुलकर को अपना ड्रीम ओपनिंग पाटनर बताते हैं।

इस समय गुजरात टाइटंस की टीम 6 में 4 मुकाबले जीतने के बाद फिर से अच्छी स्थिति में आती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन उन्होंने पिछले कुछ मैचों में संघर्ष किया है और कल लखनऊ में हुआ मुकाबला वे किसी तरह से पलटने में कामयाब रहे। जीटी की टीम आने वाले मैचों में और आसान तरीके से जीत दर्ज करने की और देखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+