IPL Retention: शाहरुख खान की KKR को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर क्यों हुए बाहर? सामने आई बड़ी सच्चाई
IPL Retention KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। केकेआर ने पिछले सीज़न में जीत दिलाने वाले अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन न करने का फैसला किया है। केकेआर के इस फैसले से हर कोई हैरान है। श्रेयस अय्यर को रिलीज करने के पीछे की बड़ी वजह अब सामने आई है।
वेंकी मैसूर ने खोला राज
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने श्रेयस अय्यर को रिटेन न करने के फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रिटेंशन के फैसलों की जटिलता और खिलाड़ी और फ्रैंचाइजी के बीच आपसी सहमति की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मैसूर ने बताया कि रिटेंशन के कई पहलू हैं। ज्यादातर लोग यह नहीं समझते कि इसमें आपसी सहमति की बहुत जरूरत है। यह सिर्फ एक तरफा कहानी नहीं है।

खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को भी कई पहलुओं पर ध्यान देना होगा और अपनी सहमति देनी होगी। केकेआर ने नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है, जो आगामी सीजन के लिए टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जो एक मजबूत कोर टीम बनाए रखने के लिए फ्रैंचाइज़ी के इरादे को बताता है।
अय्यर को लेकर खोला राज
रिटेन की गई लिस्ट में अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को शामिल किया गया है। मैसूर ने अय्यर को लेकर कहा कि वह टीम के कप्तान थे, और हमें उनके इर्द-गिर्द टीम बनानी थी। हमने उन्हें 2022 में इस कार्य के लिए चुना था। वह 2023 में चोटिल हो गए, लेकिन जैसे ही वह वापस आए, उन्हें फिर से कप्तान बना दिया गया। मेरा उनसे बहुत अच्छा तालमेल था।
मेगा ऑक्शन में अय्यर की एंट्री
केकेआर से बाहर जाने का फैसला श्रेयस अय्यर का रहा है। श्रेयस अय्यर के पिछले कई दिनों से कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग होने की अटकलें लग रही थी। गुरुवार को जब रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट सामने आई तो यह बात सच हो गई। श्रेयस अय्यर पर अब मेगा ऑक्शन के दौरान कई टीमों की नजरें रहने वाली है। श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications