IPL Playoffs: कौनसी 4 टीमें प्लेऑफ़ में जाएंगी? किन टीमों की सबसे कम संभावना, जानें आज का पूरा समीकरण

IPL Playoffs Possibilities: आईपीएल में लीग चरण समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है। इसके बाद प्लेऑफ़ में की स्थिति साफ़ होगी लेकिन कुछ टीमों ने पहले ही प्लेऑफ़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि चार टीमें कौन सी होने वाली हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें बाहर हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन सबसे पहले बाहर हुई है। कुछ टीमें अभी रडार पर हैं और बाहर भी होंगी क्योंकि आगे जाने वाली टीमें चार ही होंगी। उनके अगले चरण में जाने के प्रतिशत के बारे में यहाँ जानने का प्रयास किया गया है।

ipl playoffs

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी सबसे आगे चल रही है और प्लेऑफ़ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है। एक जीत से आरसीबी प्लेऑफ़ में जाएगी। अगर हार भी मिलती है, तो आरसीबी को अगले चरण में जाने के लिए उतना मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आरसीबी 16 अंकों के साथ टॉप पर है। प्लेऑफ़ में जाने के आसार 95 फीसदी है।

पंजाब किंग्स

लिस्ट में दूसरा नाम पंजाब किंग्स का आता है। पंजाब किंग्स ने इस सीजन धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। 11 साल में पहली बार पंजाब प्लेऑफ़ की तरफ बढ़ रही है। पंजाब किंग्स के आसार 92 फीसदी है। एक जीत दर्ज करते ही पंजाब की राह आसान होगी।

मुंबई इंडियंस

खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने बाद में धांसू प्रदर्शन किया, 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल किये हैं। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में इस समय तीसरे स्थान पर है। सबसे ख़ास बात मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट है। एक जीत से मुंबई इंडियंस टॉप पर आ सकती है। प्लेऑफ़ की संभावना 80 फीसदी है।

Take a Poll

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गुजरात ने 10 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और तालिका में चौथे स्थान पर है। गुजरात के पास चार मैच बचे हैं और एक जीत से ही प्लेऑफ़ की राह आसान हो सकती है। गुजरात के प्लेऑफ़ में जाने के 90 फीसदी आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+