IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- RCB vs PBKS, MI vs CSK
आईपीएल में आज 20 अप्रैल यानी सुपर संडे के दिन फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलना तय है। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा और फिर मैदान सजेगा क्रिकेट के 'एल क्लासिको' के लिए- यानी दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा।
पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दोपहर 3:30 बजे से मुल्लांपुर में भिड़ेंगे, जबकि दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

PBKS vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिनमें से RCB ने 16 मैच जीते हैं, जबकि PBKS ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। 2022 से लेकर अब तक इन दोनों के बीच 6 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। हालांकि, PBKS का पलड़ा थोड़ा भारी है, जबकि RCB के लिए यह मुकाबला मुश्किल हो सकता है।
MI vs CSK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 38 मैच खेले गए हैं, जिनमें से MI ने 20 मैच जीते हैं, जबकि CSK ने 18 मैचों में जीत हासिल की है। कोई भी मैच नो रिजल्ट नहीं रहा है। यहां MI का पलड़ा भारी है, जबकि CSK को वापसी की आवश्यकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी। अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, दीपक हुडा, रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, आयुष म्हात्रे।
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू। विग्नेश पुथुर।












Click it and Unblock the Notifications