IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- मुंबई VS केकेआर
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में कुछ टीमों के घरेलू लेग के मैच पहले ही शुरू हो गए थे और कुछ टीमों को अब खेलने का मौका मिल रहा है। आज भी कुछ यही होने वाला है। अब तक दो मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस को अपने घरलू फैन्स के सामने खेलना है।
इस सीजन का यह 12वां मुकाबला है, जो मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेला जाना है। केकेआर ने पिछले मैच में जीत का स्वाद चख लिया था। मुंबई इंडियंस को अब भी अपनी पहली जीत के तलाश है। घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा शायद उनको होगा।

मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात उनकी बैटिंग लाइनअप का फॉर्म में नहीं होना है। रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला है, उनके अलावा भी अन्य प्लेयर्स का गेम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी निराश ही किया है। इसी वजह से लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक की स्थिति को देखते हुए सबसे खराब रहा है। दो मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। आज एक जीत दर्ज करने पर दो अंक हासिल हो सकते हैं लेकिन यह काम आसन कहीं से भी नहीं है।
केकेआर की टीम ने अपना पहला मैच आरसीबी के खिलाफ गंवाया था लेकिन बाद में वापसी करते हुए जीत दर्ज कर तालिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केकेआर दो अंक लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम काफी बेहतरीन दिख रही है।
हार्दिक पांड्या के ऊपर धीमे ओवर रेट की वजह से पिछले मैच में जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले उनके ऊपर एक मैच का बैन भी लगा था। मुंबई इंडियंस को ओवर करने की गति को लेकर भी सतर्क रहना पड़ेगा। बैटिंग लाइनअप बड़ा स्कोर करेगी, तब गेंदबाजी यूनिट कुछ कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications