IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs RR
आईपीएल 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह लीग का 62वां मैच है और दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, इसलिए मुकाबला अब सिर्फ सम्मान और आत्मविश्वास के लिए खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। हालांकि, इस खराब प्रदर्शन के बीच मैनेजमेंट ने इस मौके को नए खिलाड़ियों को आजमाने के रूप में देखा है।

CSK के विदेशी खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली दो विकेट की करीबी जीत चेन्नई की आखिरी बड़ी कामयाबी रही है। टीम की हालत और खराब हो गई है क्योंकि सैम करन, रचिन रविंद्र, जेमी ओवरटन और नाथन एलिस जैसे विदेशी खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं हैं।
राजस्थान रॉयल्स की स्थिति भी कुछ खास नहीं
राजस्थान रॉयल्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने भी 12 मैचों में सिर्फ 3 बार जीत हासिल की है और फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ उन्हें सिर्फ 1 रन से हार झेलनी पड़ी, जो बताता है कि टीम के पास जुझारूपन की कमी नहीं है।
टीम में हाल ही में बदलाव हुए हैं- चोटिल नितीश राणा की जगह लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
ऐसे में, जब दोनों टीमों के पास खोने को कुछ नहीं है, तो उम्मीद की जा रही है कि खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे और फैन्स को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली की पिच पर होने वाला यह मुकाबला नई रणनीतियों, युवा प्रतिभाओं और बिना किसी दबाव के खेले जाने वाले क्रिकेट का अच्छा उदाहरण हो सकता है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: CSK बनाम RR
अगर बात की जाए अब तक के आमने-सामने के रिकॉर्ड की, तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में कुल 30 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें सीएसके ने 16 मैच जीते हैं जबकि आरआर ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। तो आज शाम दिल्ली में होगा सम्मान और जोश से भरा एक ऐसा मैच, जिसमें नतीजे से ज्यादा मायने रखेगा खेल का अंदाज।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, महेश थीक्षाना। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल। सैम कुरेन, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी












Click it and Unblock the Notifications