IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs CSK
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: IPL 2025 अब उस मोड़ पर है जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। आज यानी बुधवार, 7 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होना है। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराकर जबरदस्त वापसी कर चुकी है। उस जीत से न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा रखी हैं।
KKR को बाकी सभी मुकाबले जीतने की जरूरत
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में अब KKR को बाकी सभी मुकाबले जीतने की जरूरत है, साथ ही दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके फेवर में जाने चाहिए। घरेलू मैदान पर खेलते हुए KKR की कोशिश होगी कि वे इस फॉर्म को जारी रखें।

चेन्नई के पास सिर्फ इज्जत बचाने का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम लगातार चार मैच हारकर पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में CSK अब बाकी मैचों में 'स्पॉइलर' की भूमिका निभाएगी यानी दूसरी टीमों के प्लान बिगाड़ सकती है। भले ही प्लेऑफ की रेस खत्म हो गई हो, लेकिन चेन्नई का रिकॉर्ड KKR के खिलाफ मजबूत रहा है।
KKR vs CSK: हेड-टु-हेड मुकाबला
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से चेन्नई ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच जीत पाया है। एक भी मैच टाई नहीं हुआ है।
यह रिकॉर्ड साफ दिखाता है कि चेन्नई ने KKR पर हमेशा दबदबा बनाए रखा है। हालांकि इस बार हालात थोड़े अलग हैं- जहां चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, वहीं KKR प्लेऑफ की दौड़ में टिकी हुई है और हर जीत उसके लिए बेहद अहम है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ आंकड़ों का नहीं, जज़्बे और हालिया फॉर्म का भी इम्तहान होगा।
इतिहास चेन्नई के पक्ष में रहा है, लेकिन इस सीजन का मोमेंटम KKR के पास है। अब देखना होगा कि क्या धोनी की टीम पुराना दबदबा बनाए रख पाएगी या कोलकाता की उम्मीदें और ऊंची उड़ान भरेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मार्कंडेय, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, क्विंटन डी कॉक।












Click it and Unblock the Notifications