IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs SRH
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: शाम के वक्त चेपॉक की पिच पर होने वाला मुकाबला सिर्फ एक और मैच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों की आखिरी डोर थामे दो टीमों की जिंदगी और मौत की लड़ाई है। आज यानी 25 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों के लिए ये मैच 'करो या मरो' वाला है। मुकाबला चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक 8-8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6-6 मैच हार चुकी हैं।
अगर यहां से एक और हार मिली तो प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। इस वजह से इस मैच में टीम कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 16 बार चेन्नई ने बाजी मारी है, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 6 जीत नसीब हुई है। एक भी मैच बेनतीजा (No Result) नहीं रहा है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि CSK का पलड़ा अब तक भारी रहा है, खासकर जब मुकाबला चेपॉक में हो तो SRH की राह और भी मुश्किल हो जाती है।
इस मुकाबले में एक बार फिर ऐसा मैच देखने को मिल सकता है जिसमें बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़े। चेपॉक का मैदान वैसे भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा है और इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही दिख रहे हैं। ग्राउंड के असमान डायमेंशंस (uneven ground dimensions) खेल में अहम रोल निभा सकते हैं। ऊपर से चेन्नई की गर्म और उमस भरी (hot and humid) हवा खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा लेने वाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, सैम कुरेन, रामकृष्ण घोष, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन।












Click it and Unblock the Notifications