IPL Mein Aaj Kiske Match Hai: आईपीएल 2023 में आज के मुकाबले- MI vs SRH और RCB vs GT

IPL Mein Aaj Ke Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें उतरने जा रही हैं। यह लीग स्टेज का अंतिम मैच डे है।

IPL Mein aaj kaiska match hai

IPL 2023 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दो मुकाबले हैं। आज आईपीएल के मौजूदा सीजन का अंतिम लीग मैच डे भी है। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम वानखेडे स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

मुंबई के लिए यह मैच बहुत ही अहम है। अगर मुंबई की टीम जीत जाती है तो उनको अगले मैच के रिजल्ट की प्रतीक्षा करनी होगी। अगर एमआई हार जाती है उनका कमजोर करंट रेट उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर देगा।

आईपीएल में आज दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच है। आरसीबी की स्थिति भी बिल्कुल मुंबई इंडियंस के जैसी है अगर वह आज का मैच जीतते हैं तो उन्हें मुंबई से बेहतर रन रेट रखना होगा और अभी उनकी स्थिति इस मामले में रोहित शर्मा एंड कंपनी से काफी बेहतर है।

लेकिन अगर आरसीबी की टीम गुजरात टाइटंस से हार जाती है तो उन्हें भी एमआई और हैदराबाद के मैच के रिजल्ट के हिसाब से अपनी नियती स्वीकार करनी होगी। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने-अपने मैच हार जाती हैं तो राजस्थान रॉयल्स के पास भी अच्छे रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका होगा।

कुल मिलाकर आज का दिन काफी इवेंटफुल होने जा रहा है और आईपीएल के सबसे रोमांचक लीग स्टेज का समापन भी होने जा रहा है।

आईपीएल 2023 में आज के मुकाबले- इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन में आज पहला मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। यह मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में दोपहर 3:30 पर होगा और दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 पर होगा। यह मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच है।

कल का मैच कौन जीता- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कल यानी 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स में मात देकर प्लेऑफ में जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+