MI vs GT: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? मुंबई और गुजरात के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
IPL 2023, GT vs MI: आईपीएल के 57वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी।

MI vs GT, IPL 2023: आईपीएल के 57वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी। ग्यारह मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद एमआई वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जीटी के खिलाफ विजय मिलते ही मुबंई के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महज 16.3 ओवरों में 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट बाकी रहते हुए हरा दिया था। सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम को जीटी के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार, फिलहाल शानदार लय में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक चार अर्धशतक अपने नाम कर लिए हैं।
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही मुंबई
इस सीजन मुंबई इंडियंस का मिश्रित प्रदर्शन रहा है। वहीं गुजरात टाइटंस भी मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्तमान में आईपीएल 2023 अंक तालिका में गुजरात सबसे टॉप पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
गुजरात टाइटंस की बात करें तो कुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम शानदार फॉर्म में है, उसने अपने ग्यारह में से आठ मैच जीते हैं, और वर्तमान में अंक तालिका में टॉप पर है। इस मैच में जीत उन्हें इस सीजन में प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बना देगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
जीटी के शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के बीच 142 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी देखने को मिली, जिसकी बदौलत 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 227 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। जवाब में सुपरजाइंट्स अपने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी, जिसने 56 रनों के अंतर से हार का सामना किया। मोहित शर्मा टाइटंस के लिए असाधारण गेंदबाज के रूप में उभरे, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट लिए।
हालांकि, इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत दर्ज की। टाइटंस ने छह विकेट के नुकसान पर 207 रनों का प्रभावशाली स्कोर बनाया, जबकि उनके मजबूत गेंदबाजी प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को 152 रनों पर रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप टाइटंस को 55 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गुजरात बनाम मुंबई का मैच कौन जीतेगा
गुजरात बनाम मुंबई के बीच आज का मैच कौन जीतेगे ये जानने के लिए पहले एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल दो मैच खेले गए हैं, दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। आईपीएल के 16वें सीजन में दोनों के बीच पहले मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया गया, जहां गुजरात ने जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के प्रदर्शन के मुताबित आज का मैच गुजरात अपने नाम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications