IPL का अंतिम लीग मैच बढ़ाएगा टीमों की धड़कनें, जानें कौन जीतेगा RCB बनाम GT का मुकाबला?

IPL: आईपीएल के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है, जबकि जीटी ने पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

RCB vs GT

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन के 70वें और लीग के अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। सोमवार, 21 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाफ डु प्लेसिस और हार्दिक पांड्या की टीम के बीच कांटे की टक्कर होगी।

यह सीजन का आखिरी लीग मैच है और आखिरी प्लेऑफ की जगह भी इसी के नतीजे से तय होगी, लेकिन आरसीबी बनाम जीटी मैच से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के नजीते सामने होंगा, क्योंकि दिन का पहला मैच इन दो टीमों के बीच ही खेला जा रहा है। यदि एमआई और आरसीबी दोनों अपने-अपने मैच जीत लेते हैं, तो दोनों के 16 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम अंदर हो जाएगा। आरसीबी का नेट रनरेट मुंबई से बेहतर है।

आरसीबी बनाम जीटी के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर आरसीबी बनाम जीटी के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मामले में दोनों ही टीमें बराबर की स्थिति में हैं। आरसीबी (RCB) और जीटी (GT) के बीच अभी तक आईपीएल इतिहास में 2 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से गुजरात ने एक जबकि आरसीबी ने भी एक मुकाबला अपने नाम किया है।

आरसीबी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को ढूंढ लिया है, जिसने पिछले मैच में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि टीम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए विजय शंकर के चोटिल होने के कारण जीटी ने कुछ बदलाव किए गए। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो वे पिछली टीम के साथ ही वापसी कर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, राशिद खान, मोहम्मद शमी, शिवम मावी।

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: IPL में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा? अंतिम लीग मैच में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

जीटी बनाम आरसीबी का मैच कौन जीतेगा
आज के मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में मैच छोटा भी करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है। अगर बारिश नहीं भी होती है तब भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेज करने वाली टीम को ज्यादा फायदा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+