IPL को लेकर अब गौतम गंभीर ने भी तोड़ी चुप्पी, भारतीय खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन पर कही यह बात

भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कई दिग्गजों ने आईपीएल को इसका जिम्मेदार ठहराने का काम किया। भारत सहित पूरी दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईपीएल को बैन करने की सलाह दी।

Gautam Gambhir On IPL: भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कई दिग्गजों ने आईपीएल को इसका जिम्मेदार ठहराने का काम किया। भारत सहित पूरी दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईपीएल को बैन करने की सलाह दी। वहीं कुछ दिग्गजों ने खिलाड़ियों को आईपीएल छोड़कर देश के लिए अधिक मुकाबलों को खेलने की बात कही। सुनील गावस्कर से लेकर कपिल देव तक ने भारतीय खिलाड़ियों के लगातार आईपीएल खेलने पर निराशा जाहिर की थी।

गौतम गंभीर ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं अब इस मामले पर गौतम गंभीर ने अपनी बात रखी है। गौतम गंभीर को नहीं लगता कि खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन के लिए आईपीएल जिम्मेदार है। गंभीर का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी चीज आईपीएल ही रही है। गंभीर ने कहा कि आईपीएल की बदौलत कई क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसके जरिए अपने क्रिकेट करियर को एक नई दिशा दी।

अच्छा नहीं खेलना खिलाड़ियों की गलती

अच्छा नहीं खेलना खिलाड़ियों की गलती

गौतम गंभीर के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आईसीसी इवेंट में अच्छा नहीं खेल पाना खिलाड़ी की गलती है। इसके लिए आप आईपीएल को जिम्मेजार नहीं ठहरा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए आईपीएल अहम रहा है और इस लीग के कारण भारत को कई खिलाड़ी मिले हैं। आईपीईएल के आने से खिलाड़ियों को फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी मिली है, जिससे क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम और बढ़ा है।

 लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं गंभीर

लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं गंभीर

बता दें कि गौतम गंभीर मौजूदा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटोर हैं। उनकी टीम ने पहली बार में ही प्लेऑफ क्वालिफाई करने में कामयाबी हासिल की थी। केए राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अगले सीजन भी काफी मजबूती से वापसी करते नजर आएगी। टीम के पास क्विंटन डिकॉक, आवेश खान, मार्क्स स्टोइनिस, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+