साल 2021 में भी भारत में जारी रहा IPL का जलवा, मामूली अंतर से टॉप करने से चूका टोक्यो ओलंपिक

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग भारत में काफी फॉलो की जाती है। इसकी तर्ज पर दुनिया में कई क्रिकेट टूर्नामेंट हुए और भारत में भी बाकी खेलों में कई तरह की लीग चल पड़ी। इसके बावजूद आईपीएल का जलवा अपनी जगह कामय है। भारत में YouGov की 2022 स्पोर्ट्स बज (Buzz) रैंकिंग में आईपीएल टॉप पर कायम है। ये रैकिंग इंटरनेट आधारित मार्केट रिसर्च एंड डेटा एनालिटिक्स फर्म ने मंगलवार को जारी की और कहा कि कैश-रिच टी 20 लीग ने लगातार दूसरे साल 50.8 के बज स्कोर के साथ चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया है।

IPL continued top in Sports buzz ranking in India in the year 2021 too, Tokyo Olympics missed by a small margin

यहां तक ​​​​कि आईपीएल अपने 14वें सीजन में कोविड -19 के प्रकोप से स्थगित हुई और इसे भारत से संयुक्त अरब अमीरात में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया लेकिन आईपीएल रैंकिंग पर टॉप है।

यह भी पढ़ें- बहुत ही कम लोगों में होती है ये क्वालिटी, गौतम गंभीर ने बताया क्यों केएल बनेंगे महान कप्तान

टोक्यो ओलंपिक दूसरे नंबर पर आता है-

भारत ने ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात पदकों के साथ दर्ज किया, जिसमें एक गोल्ड भी शामिल है, तो यह देखना हैरत भरा नहीं है कि ओलंपिक दूसरे (49.2) नंबर पर काफी करीब रहा है और वास्तव में, आईपीएल केवल 1.6 अंकों के अंतर से ओलंपिक खेलों को पीछे छोड़ देता है।

वर्ल्ड कप की बात करें तो भले ही भारत नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने में विफल रहा, आईसीसी विश्व कप तीसरे स्थान (45.9) को सुरक्षित करने में सफल रहा।

दूसरी ओर, भारत की फुटबॉल लीग- इंडियन सुपर लीग (ISL) देश में खुद को और मजबूत करते हुए, अपने पांचवें स्थान (20.4) पर कब्जा करने में सफल रही। हालांकि, प्रो कबड्डी लीग (PKL) ने पिछले साल की रैंकिंग (23.1 से 17.9 तक) की तुलना में तीन स्थान की गिरावट के साथ सातवां स्थान दर्ज किया।

आईपीएल की चमत्कारी सफलता साल 2022 में और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद आधारित मैदान में आ गई हैं जिसके चलते अब यह लीग 10 टीमों की हो चुकी है। इसका मतलब यह भी होगा कि आईपीएल अब पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा व्यूअरशिप वाली लीग होने की तमाम संभावनाए बढ़ा चुकी है। फिलहाल एक महा नीलामी होगी जो 12-13 फरवरी को होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+