बहुत ही कम लोगों में होती है ये क्वालिटी, गौतम गंभीर ने बताया क्यों केएल बनेंगे महान कप्तान
नई दिल्लीः गौतम गंभीर ने केएल राहुल की कप्तानी की बचाव किया है। गंभीर और राहुल के बीच आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स के जरिए नई जुगलबंदी हुई है। गंभीर इस फ्रेंचाइंजी के मेंटर होंगे और राहुल कप्तान। राहुल ने हाल में भारतीय टीम की कप्तानी की लेकिन वह प्रभावित करने में कामयाब नहीं रहे। लेकिन गंभीर का मानना है कि 4 मैचों से किसी की आकलन नहीं होता और राहुल में कप्तानी की बहुत अच्छी क्वालिटी है।

राहुल अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज में उप-कप्तान होंगे। गंभीर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि राहुल ना ज्यादा हवा में उड़ते हैं और ना ज्यादा गहराई में जाते हैं। ये शायद उनकी सबसे अच्छी क्वालिटी है। आप हर दिन सुधार करना चाहते हैं ताकि आपके करियर के अंतिम दिन भी आप खुद के बेस्ट रूप को निकालने की प्रक्रिया से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें- गंभीर ने कहा- भारत को 'कपिल देव' को खोजने से आगे बढ़ना होगा, तभी मिलेंगे ऑलराउंडर
गंभीर ने कहा कि मैंने जो भी केएल राहुल को अभी तक देखा है उसके हिसाब से उनके पास ना केवल बल्लेबाज बल्कि एक लीडर के तौर पर बहुत शानदार करियर है। क्योंकि ऐसी क्वालिटी बहुत कम लोगों के पास होती है कि आप शांत और ठोस बने रहें। जब आप ऐसे रहते हैं तो उसका असर टीम पर दिखता है।
आईपीएल में लखनऊ की टीम ने राहुल को 17 करोड़ में लिया है। अब इस टीम के पास महा नीलामी के दौरान 58 करोड़ रुपए का पर्स और रहेगा। मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को होने जा रही है।
केएल राहुल ने पिछले 2 आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया था, लेकिन कुछ शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों के बावजूद अपनी टीम को प्ले-ऑफ में नहीं ले जा सके। राहुल को भारत की सीमित ओवरों की टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था और उन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में नेतृत्व किया था जब विराट कोहली को पीठ की ऐंठन के कारण बाहर बैठना पड़ा था। चोटिल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में, राहुल को दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला के लिए एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाया गया।
हालांकि, राहुल की कप्तानी पर सवाल उठाया गया था क्योंकि भारत जोहान्सबर्ग टेस्ट हार गया था क्योंकि विराट कोहली के नेतृत्व में, सेंचुरियन में श्रृंखला का पहला मैच भारत जीता था। दूसरे टेस्ट की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुंह जैसे खून लग गया और वे इसके बाद ना केवल टेस्ट सीरीज जीते बल्कि राहुल की कप्तानी में वनडे सीरीज में भी भारत को बुरी तरह सूपड़ा साफ कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications