RCB ने दी चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी, इस मामले में बन गई नंबर वन IPL टीम

IPL Brand Value: आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में हर साल वृद्धि होती है, इस सीजन के बाद भी एक रिपोर्ट सामने आ गई है, उसमें व्यावसायिक वैल्यू और ज्यादा बढ़ गई है। साल दर साल करीबन 13 फीसदी वैल्यू वृद्धि देखने को मिलती है। वैश्विक निवेश बैंक हुलिहन ने इस पर एक रिपोर्ट जारी की है।

इस लीग के स्वतंत्र ब्रांड मूल्य में 13 फीसदी से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई और वैल्यू 158000 करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। अलग-अलग मंचों से आईपीएल को राजस्व मिलता है, उनमें विज्ञापनों का बड़ा रोल होता है। प्रायोजक डील और अहम विज्ञापन प्लेटफॉर्म से ही आईपीएल के रेवेन्यू में 25 फीसदी तक की वृद्धि है।

ipl

टाटा ग्रुप से ही बतौर टाइटल स्पॉन्सर आईपीएल को 2028 तक के लिए 2500 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, इसके बाद अन्य प्रायोजक डील होती हैं, ब्रॉडकास्टिंग अधिकार होते हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है, आरसीबी अब टॉप टीम बन गई है।

आरसीबी की ब्रांड वैल्यू में अब 18 फीसदी से भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है, इससे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमें भी पीछे रह गई हैं। सभी टीमों में पंजाब किंग्स की ग्रोथ सबसे तेज रही है, पंजाब किंग्स इस सीजन फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+